छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर: 12 साल की बेटी से बाप ने किया रेप:मां काम करने गई थी बाहर, बेटों को पैसे देकर भेजा बिस्किट लाने

जांजगीर-चांपा

जिले में पिता ने अपनी 12 साल की नाबालिग बेटी से रेप किया। घटना के वक्त मां काम करने बाहर गई थी, वहीं आरोपी ने बेटों को पैसे देकर बिस्किट लाने भेजा था। आरोपी पिता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

मामला अकलतरा थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक नाबालिग की मां ने अकलतरा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह 30 जून की सुबह काम पर दूसरे के घर गई हुई थी। घर पर 12 साल की बेटी, 10 साल का बड़ा बेटा और 5 साल का छोट बेटा तीनों एक साथ थे।

See also  सालभर बाद जेल से बाहर आए पूर्व मंत्री कवासी लखमा, स्वागत करने समर्थकों की उमड़ी भीड़

जब वह काम से शाम 6.30 बजे वापस घर पहुंची, तो बेटी ने पिता के किए गलत काम की जानकारी दी। नाबालिग ने बताया कि दोपहर 3 से 4 बजे के बीच शराब के नशे में पिता घर आया और जबरदस्ती करते हुए उसे कमरे में ले गया। जहां पिता ने उससे दुष्कर्म किया।

See also  मार्च में प्रवासी छत्तीसगढ़ कॉन्क्लेव : रायपुर में जुटेंगे विभिन्न देशों में बसे छत्तीसगढ़ के रहवासी, NACHA के सहयोग से होगा आयोजन

मां को उसके बड़े बेटे ने बताया की पापा ने हम दोनों भाई को पैसे देकर बिस्किट लाने के लिए भेजा था और दीदी के साथ गलत काम किया। अकलतरा थाना में आरोपी पिता (36 वर्ष) के खिलाफ मामला दर्ज किया।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम भेजी गई। आरोपी को रेलवे स्टेशन के पास से पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपी ने दुष्कर्म की बात स्वीकार की है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

See also  चूहा खा गए 7 करोड़ का धान, अब घोटाले में प्रशासन का बड़ा एक्शन, DMO निलंबित

Related Articles

Leave a Reply