देश

बड़ी खबर : हाथरस सत्संग हादसे में मौत का जिम्मेदार ‘बाबा’ यहां छिपकर बैठा, पता चल गया ठिकाना, अब होगा गिरफ्तार?

हाथरस में सत्संग के बाद हुए हादसे से जुड़ी बेहद अहम खबर ससामने आ रही है। बताया जा रहा है कि ‘भोले बाबा’ उर्फ नारायण साकार हरि मैनपुरी में मौजूद है। वह सत्संग के बाद मौके से फरार हो गया और अपने आश्रम रामकुटि ट्रस्ट में मौजूद है। मैनपुरी के बिछवा थाना इलाके के जीटी रोड पर उसका ट्रस्ट है। यह भी जानकारी आई है कि वहां पर काफी बड़ी तादाद में ‘भोले बाबा’ के समर्थक भी मौजूद हैं। लोकल थाने की एक जीप आकार खड़ी हुई है। लेकिन अभी तक पुलिस ने भीतर प्रवेश नहीं किया।

गौरतलब है कि हाथरस में भोले बाबा के सत्संग में भगदड़ मची थी। इस हादसे में करीब 116 लोगों ने अपनी जान गंवा दी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस घटना को लेकर बेहद नाराज हैं। उन्होंने आज सीएम आवास में अधिकारियों की बैठक ली है। इसमें उन्होंने 24 घंटे के भीतर रिपोर्ट पेश करने के निर्देश दिए हैं।  

See also  हर महीने मिलेंगे 2500-2500, दिल्ली में महिला समृद्धि योजना का ऐलान; रेखा गुप्ता की कैबिनेट ने मंजूर किए 5100 करोड़ रुपये

बताया जाता है कि आज सत्संग खत्म होने के बाद वह जा रहे थे। इस दौरान भीड़ उनके चरणों की धूल लेने के लिए गई। इसी दौरान यह हादसा हो गया। लोग एक दूसरे के ऊपर चढ़ते गए और इसमें कई लोगों की मौत हो गई। 

Related Articles

Leave a Reply