देश

राणा सांगा पर कमेंट करने वाले सपा सांसद रामजीलाल सुमन का घर करणी सेना ने घेरा, की तोड़फोड़, पुलिस के साथ हुई झड़प

आगरा

राणा सांगा पर दिए बयान के बाद समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन पर करणी सेना का गुस्सा फूट पड़ा. करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने यूपी के आगरा में रामजीलाल सुमन के आवास पर बवाल काट दिया. इस दौरान उनकी पुलिस से तीखी भिड़ंत हो गई. जिसमें एक इंस्पेक्टर घायल हो गए. करणी सेना के लोग भी घायल हुए हैं.

दरअसल, सांसद रामजीलाल सुमन के बयान से आक्रोशित करणी सेना के हजारों कार्यकर्ता बुधवार दोपहर उनके आवास के बाहर पहुंच गए. इस दौरान बाहर भारी फोर्स तैनात थी. जब भीड़ ने सांसद के आवास में घुसने का प्रयास किया तो उनकी पुलिस से बहस हो गई. देखते ही देखते बहस झड़प में बदल गई. जिसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया. इससे अफरा-तफरी मच गई.

See also  पानी की बूंद-बूंद के लिए बौखलाया पाकिस्तान, PM शहबाज शरीफ ने दी चेतावनी

घायल इंस्पेक्टर
इस दौरान इंस्पेक्टर हरीश पर्वत समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए. फिलहाल, स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है और भारी पुलिस बल मौके पर तैनात है. बताया जा रहा है कि करणी सेना के प्रदर्शनकारियों ने आवास के बाहर लगे गेट को तोड़ने की कोशिश की, जिसके बाद हालात काबू में करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया.

करणी सेना का प्रोटेस्ट
बताया जा रहा है कि करणी सेना के कई सदस्य बुलडोजर से भी रामजीलाल के आवास पर पहुंचे थे. पुलिस ने बुलडोजर को बाहर रोका तो युवक पीछे के गेट से अंदर पहुंच गए और तोड़फोड़ शुरू कर दी. आवास के पास खड़ी गाड़ियों के शीशे तोड़ दिए, कुर्सियां आदि तोड़ दीं. जिसपर पुलिस ने लाठी चटकाईं तो युवक पुलिस से ही भिड़ गए. बवाल में करणी सेना के कार्यकर्ताओं के साथ पुलिसवाले भी घायल हुए हैं.

See also  थोड़ी देर में बजने वाली है चुनाव की रणभेरी, EC दफ्तर पहुंचे CEC राजीव कुमार, 97 करोड़ वोटर्स चुनेंगे देश की अगली सरकार

फिलहाल, आगरा में रामजीलाल सुमन के घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है. करणी सेना के कुछ लोग हिरासत में लिए गए हैं. ज्यादातर लोग हंगामे के बाद भाग निकले हैं. हालात नियंत्रण में है. इससे पहले कल श्री राजपूत करणी सेना के पदाधिकारियों ने थाना बीटा-2 में सांसद रामजीलाल सुमन के खिलाफ लिखित शिकायत दी थी. करणी सेना के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर धीरज के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी थाने पहुंचे और कड़ी कार्रवाई की मांग उठाई थी. इसके बाद आज बवाल हो गया.

क्या कहा था रामजी लाल सुमन ने?

आपको बता दें कि हाल ही में सपा के राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन का एक कथित वीडियो सामने आया है, जिसमें वह यह कहते सुने जा रहे हैं कि राणा सांगा एक ‘‘गद्दार’’ थे और इब्राहिम लोदी को हराने के लिए राणा सांगा ही बाबर को भारत लाए थे.

See also  नौकरी का झांसा देकर अपहरण करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 20 युवक बचाए गये, 3 गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply