छत्तीसगढ़

CG NEWS : पेड़ से टकराई कार, नगर सैनिक की मौत, आरक्षक घायल

महासमुंद. जिले के बेमचा गांव में कार पेड़ से टकराने से नगर सैनिक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक घायल हो गया। इस हादसे में कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। घायल आरक्षक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा।

जानकारी के मुताबिक, तुमगांव की ओर से आ रही अल्टो कार क्रंमाक CG10FA1706 अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई. कार में सवार दो लोगों में से नगर सैनिक 56 वर्षीय गुरुबारू मिरधा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक आरक्षक घनाराम कुर्रे घायल है, जिसका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा. बता दें कि आरक्षक घनाराम कुर्रे वर्तमान में निलंबित चल रहा.

See also  जांजगीर-चांपा में राशन दुकान से 42 लाख का गबन:महिला समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply