छत्तीसगढ़

आग का गोला बनी चलती कार; लोगों ने कूदकर बचाई जान, बगल में खड़े ट्रक को भी चपेट में लिया

दुर्ग जिले में धमधा नाका एफसीआई गोदाम के सामने एक चलती इंडिका कार में आग लग गई। कार से लपटें निकलता देख उसमें सवार सभी लोग भाग खड़े हुए। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम वहां पहुंची और बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया। डीजल से चलने वाली कार में आग लगने की वजह ओवर हीटिंग बताई जा रही है। घटना बुधवार रात 9 बजे के आसपास की है।

प्रत्यक्षदर्शी अनिमेश जायसवाल ने बताया कि वो अपनी कार दुर्ग से धमधा नाका की तरफ जा रहा था। जैसे ही एफसीआई गोदाम के पास पहुंचा उसने एक कार को आग की लपटों से घिरा हुआ देखा। कार के पास ही कई ट्रक भी खड़े थे। आग इतनी तेज थी कि उसने एक ट्रक को भी अपने चपेट में ले लिया था। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का काम शुरू किया।

See also  जांजगीर-चांपा : जमीन निवेश के नाम पर 1.24 करोड़ की ठगी, पीड़ित ने लगाई न्याय की गुहार
कार की आग को बुझाते दमकल कर्मी

समय रहते आग पर पाया काबू

दमकल कर्मियों ने पानी से कार को समय रहते बुझा लिया। यदि ये आग और भड़कती तो वहां खड़े कई ट्रक को भी अपनी चपेट में ले लेती। गनीमत रही कि कार की आग ट्रक में मामूली ही लगी थी, जिसे तुरंत बुझा दिया गया था। इससे ना सिर्फ बड़ी अनहोनी बल्कि जानमाल को भी बचाया जा सका है।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

आग लगने का कारण ओवर हीटिंग

अग्निशमन विभाग ने बताया कि डीजल चलित कार में आग ओवर हीटिंग की वजह से लगी होगी। कार में कूलेंट या पानी ना होने से इंजन इतना गर्म हो गया कि पहले उसमें से धुंआ निकला और फिर आग पकड़ ली। कार में जिस समय आग लगी उसमें दो से तीन लोग सवार थे। सभी कार से उतर कर भाग गए। कार किसकी है पुलिस पता लगा रही है।

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

Related Articles

Leave a Reply