छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

फिरौती के लिए अपहरण: चचेरे भाई ने की किडनैपिंग, फिरौती मांगने से पहले ही पकड़ाया

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर- चांपा जिले में 8 साल के बच्चे के अपहरण मामले में पुलिस ने तीन अपहरणकर्ताओं को गिरफ्तार किया है। इस अपहरण में शामिल बालक के चचेरे भाई और उसके दो साथी को गिरफ्तार किया गया है।

मिली जानकारी के अनुसार, थाना मुलमुला क्षेत्र के ग्राम लगरा में 25 अगस्त की शाम 5 बजे करीब 8 साल के बालक गुम हो गया था। जिसकी सूचना पर अपराध दर्ज कर जाँच शुरू की गई। नाबालिक बच्चे के अचानक गुम होने की घटना को देखते हुए एसपी विजय पांडेय ने साइबर टीम को जाँच के निर्देश दिए।बालक ग्राम लगरा में घटना वाले दिन दोपहर 2 बजे तक देखा गया था। इसके बाद अचानक लापता हो गया। पुलिस द्वारा ग्राम के सभी मार्गो पर नजर रखी जा रही थी। इधर सीसीटीवी खंगालने पर गुम बालक के बड़े पिता के बेटे राहुल टंडन की टेम्पो दिखाई दी।

See also  पुलिस की अनोखी पहल 'एक राखी साइबर जागृति की', शुभारंभ आज, 432 पंचायतों में गूंजेगा साइबर सुरक्षा का संदेश

सात दिन पहले बनाई थी अपहरण की योजना
पूछताछ में आरोपी राहुल टंडन ने बताया कि अपने छोटे भाई को लेकर पोल्ट्री फार्म गया था। उसके बाद उसे घर छोड़कर अपने वाहन को बुकिंग में लेकर चला गया था। पुलिस को राहुल टंडन की बातों पर यकीन नहीं हुआ और उससे कड़ाई से पूछताछ की। उसने आगे बताया कि बालक के पिता से जमीन के पुराने विवाद पर रंजिस रखते थे। अपने दोस्त प्रशांत मैना निवासी खपरी ताड एवं एक अन्य साथी के साथ मिलकर 7 दिन पहले अपहरण की योजना बनाये थे। अपहरण के बाद बालक के पिता से 10 लाख की फिरौती मांगे थे। लेकिन पुलिस ने इन्हे पहले पकड़ लिया।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1 राहुल टंडन पिता शिव चरण टंडन उम्र 25 साल निवासी लगरा थाना मुलमुला

See also  पत्नी 4 महीने में मायके चली गई, पति ने दे दी जान, मौत से पहले बनाया Video

2 प्रशांत कुमार मैना पिता अभिमन्यु मैना उम्र 19 साल निवासी खपरी थाना मुलमुला

3 उमेश दिवाकर उर्फ ननकी पिता संतू दिवाकर उम्र 19 वर्ष निवासी खपरी थाना मुलमुला

Related Articles

Leave a Reply