छत्तीसगढ़रायपुर

गेम खेलते-खेलते हुआ प्यार, 14 की मासूम रायपुर से पहुंच गई गुजरात

रायपुर. मौदहापारा थाना क्षेत्र की एक बस्ती से एक हफ्ते पहले गायब 14 साल की बालिका गुजरात में सुरक्षित मिली. पुलिस टीम उसे अब रायपुर लेकर पहुंच गई है. वह अपने ही हम उम्र ब्वॉयफ्रेंड के साथ उसके घर में रह रही थी. पता चला कि दोनों मोबाइल गेमिंग के दौरान दो साल पहले एक-दूसरे के संपर्क में आए और उनमें प्यार हो गया.

मासूम स्कूल में पढ़ती है और उसी ने अपने ब्वॉयफ्रेंड को रायपुर बुलाया. घरवालों से वह स्कूल जाने की बात बताकर घर से निकली और अपने ब्वॉयफ्रेंड के साथ ट्रेन में बैठकर गुजरात चली गई. पुलिस ने बताया कि कम उम्र होने के कारण परिजनों की रिपोर्ट पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया गया. अब 14 साल के बालक को अपहरण का आरोपी बनाया गया है. उसे बाल न्यायालय में पेश किया जाएगा.

See also  थाना प्रभारी बदलने पर भी नहीं सुधर रहा थाना, फर्जी बिल मामले में कोर्ट में चालान पेश करने में देरी, शिकायतकर्ता ने की एसपी-आईजी से शिकायत

पुलिस के मुताबिक, मौदहापारा पुलिस ने ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत्त बालिका का पता लगाया. रोजी-मजूरी करने वाले परिवार से पुलिस को पता चला कि 8वीं में पढ़ने वाली बालिका मोबाइल फोन का काफी उपयोग करती थी. पुलिस ने उसे जांच के दायरे में लिया. इसके बाद पता चला कि गुजरात में चल रहे एक मोबाइल नंबर पर वह काफी चेटिंग करती रहती है. इसके बाद टीम को रवाना किया गया. पुलिस ने कैम्प लगाकर मोबाइल फोन के उपयोगकर्ता का पता लगाया.

पुलिस संबंधित पते पर गुजरात पहुंची, तो पता चला कि घर का मुखिया भृत्य है. उसका बेटा 14 साल का है, जो बालिका को अपने साथ ले गया था. फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि चालक के परिवार वालों ने लोकल पुलिस को बालिका के बारे में जानकारी क्यों नहीं दी.

See also  ये दोस्ती हम नहीं… कुत्ते ने बंदर को पीठ पर बैठाया, 14KM तक तय किया सफर; Video वायरल

Related Articles

Leave a Reply