छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

एक ही गांव के 80 ग्रामीण बीमार:डायरिया की चपेट में आया गांव, नल-जल-योजना के तहत लगे नल में आया गंदा पानी

जांजगीर-चांपा जिले के ग्राम कोसीर में 80 से अधिक ग्रामीण डायरिया की चपेट में आ गए हैं। बताया जा रहा है कि नल जल योजना से घर में लगे नल की पानी पीने से बीमार हुए हैं।पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में 35 से अधिक मरीजों का इलाज चल रहा है।

बताया जा रहा है कि बाकी ग्रामीण जिला अस्पताल जांजगीर और बिलासपुर के निजी अस्पताल में इलाज जारी है। गांव में 3 दिनों का स्वास्थ्य शिविर भी लगाया गया है।

See also  VB-G RAM G योजना को लेकर छत्तीसगढ़ में असंतोष, हड़ताल के मूड में 12 हजार मनरेगा कर्मचारी, सरकार के सामने रखीं ये मांगें
नल जल योजना से घर में लगे नल की पानी पीने से बीमार हुए हैं।

नल जल योजना से घर में लगे नल की पानी पीने से बीमार हुए हैं।

एक ही गांव के 80 ग्रामीण बीमार

पामगढ़ सीएचसी अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचे मरीजों ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत गांव में नल लगाया गया है, जिसमें से पानी पीने के बाद रात को उल्टी-दस्त होने लगी। गांव के कई घरों के लोग बीमार पड़े हैं, जिसमें 80 से अधिक लोग शामिल हैं। सभी एक ही गांव के रहने वाले हैं।

See also  सूरजपुर में हादसा : मछली पकड़ने गए 9 ग्रामीणों की नाव बांध में पलटी, 3 लापता, रेस्क्यू जारी

सीएचसी अस्पताल के डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि डायरिया से पीड़ित 35 मरीजों को उल्टी दस्त होने की शिकायत है, जिनका इलाज जारी है। डायरिया से बीमारी होने पर गांव कोसीर जाकर निरीक्षण किया गया। गांव में 3 दिवसीय स्वस्थ शिविर भी लगाया गया है।

डॉ. सौरभ यादव ने बताया कि नल की पानी पीने से तबीयत बिगड़ी है, जिसमें पटेल पारा और यादव पारा में ज्यादा मरीज हैं। PHE विभाग के अधिकारियों को इसकी जानकारी दी गई है, ताकि ग्रामीणों को पीने योग्य पानी मिल सके।

See also  8 लोगों की संदिग्ध मौतों का खुलासा, साइको किलर गिरफ्तार, इस वजह से जहर मिलाकर पिलाया था शराब

Related Articles

Leave a Reply