छत्तीसगढ़

सेल्फी के फेर में मनियारी नदी में बही 10 वर्षीय बच्ची, 18 घंटे की मशक्कत के बाद मिला शव…

लोरमी। मनियारी नदी में बही 10 वर्षीय बच्ची का आखिरकार शव मिल गया. एसडीआरएफ टीम की 18 घंटे की मेहनत रंग लाई. बच्ची की बहने की घटना सामने आने के बाद भी लोग उफान पर चल रहे नदी-नालों के बीच सेल्फी लेने से बाज नहीं आ रहे हैं.

मुंगेली जिले में प्रदेश के अन्य सभी इलाकों से सर्वाधिक बारिश होने के चलते इन दिनों सभी नदी-नाले उफान पर हैं. ऐसे में करीबन 18 घंटे पहले लोरमी तहसील अंतर्गत कारीडोंगरी पुलिया से सेल्फी लेते समय पंडरिया इलाके के ग्राम डोमनपुर की रहने वाली 10 वर्षीय दिशा पिता विनोद दिवाकर अचानक लापता हो गई थी.

See also  शादी समारोह से लौट रहीं दो आदिवासी बच्चियों से सामूहिक दुष्कर्म, 3 नामजद आरोपियों सहित अन्य के खिलाफ दर्ज मामला

रिजन के साथ युवती खुड़िया बांध का दृश्य देखने गई हुई थी. इसके बाद कारीडोंगरी पुल के पास उसके परिजन मौजूद थे. इस दौरान युवती अपने हाथ में मोबाइल लेकर सेल्फी लेने की होड़ में तेज बहाव के पास जा पहुंची, जहां अचानक उनका पैर फिसल कर नदी के तेज बहाव में बह गई.

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

बता दें पिछले दिनों से लगातार मनियारी नदी पर कारीडोंगरी पुल से ऊपर लगभग दो से तीन फीट तक पानी चल रहा है, जिसमें बही बच्ची को 18 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद एसडीआरएफ की टीम ने कंसरा से बरामद किया है. इस घटना के बाद लोग सचेत नजर आ रहे हैं. वहीं जिला प्रशासन ने अप्रिय घटना से बचने के लिए बारिश के बाद जल भराव इलाके में लोगों से आवागमन नहीं करने की अपील की है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

वहीं इस घटना को लेकर नायब तहसीलदार चंद्रप्रकाश सोनी ने बताया कि एक दिन पहले दिशा करीडोंगरी के पास पुल से सेल्फी लेते वक्त फिसल कर गिर गई थी, जिसका शव कड़ी मशक्कत के बाद बरामद कर आगे की कार्यवाही की जा रही है.

Related Articles

Leave a Reply