छत्तीसगढ़

सांप डंसने से मासूम भाई-बहन की मौत, परिवार में छाया मातम

गरियाबंद. छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में सर्प दंश से सगे भाई-बहन की मौत होने से गांव में मातम छा गया है. यह घटना अमलीपदर थाना क्षेत्र के ग्राम धनोरा की है. बता दें कि बरसात के दिनों में सर्प दंश के मामले बढ़ जाते हैं. पिछले एक माह में सर्पदंश के 13 मामले आ चुके हैं. इनमें तीन की मौत हो चुकी है.

मिली जानकारी के मुताबिक, बीती रात आदिवासी परिवार में मां बाप के साथ उनके पांचों संतान एक साथ सोए हुए थे. रात लगभग 12 बजे 16 साल की बेटी कस्तूरी को सांप काटने का अहसास होते ही वह नींद से जाग गई, तब तक 10 वर्षीय बेटा शेष कुमार सर्प दंश से अंजान था. रात को ही पिता खोवेंद्र ने सांप को ढूंढ कर मार दिया.

See also  छत्तीसगढ़ के युवाओं के लिए खुशखबरी... हाई कोर्ट ने पुलिस आरक्षक भर्ती से हटाई रोक, अब 5,967 नियुक्तियों का रास्ता साफ

ढाई बजे रात को जब दोनों बच्चो ने उल्टी करना शुरू किया तो परिजन के होश उड़ गए. परिजनों ने अपने साधन से जब तक देवभोग अस्पताल पंहुचा, दोनों मासूमों की मौत हो गई थी. वहीं देवभोग में रहने वाले एक युवक बबलू भी सर्प दंश का शिकार हुआ है. गंभीर हालत में उन्हें डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया है.

See also  सीमेंट प्लांट परिसर में आम तोड़ने गए नाबालिग बच्चे को सुरक्षाकर्मी ने बार-बार पटका, हालत गंभीर, FIR दर्ज

बीएमओ डॉक्टर प्रकाश साहुू ने बताया कि बेटी के कमर में सांप काटने के निशान हैं. बेटे का निशान पीएम के समय पता चलेगा. पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पीएम के लिए भेज दिया है. घटना के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है.

See also  CGBSE 12वीं बोर्ड की हिंदी परीक्षा रद्द, नया टाइम टेबल जारी, प्रश्न पत्र वायरल होने पर लिया गया फैसला

एक माह में 13 मामले, तीन की हो चुकी मौत

पिछले एक माह में सर्प दंश के देवभोग अस्पताल में उपचार के लिए 13 मामले आ चुके हैं, जिसमें 9 मामले जहरीले सांप के काटने के मरीज थे. इनमें से 3 लोगों को मौत हो गई है.

Related Articles

Leave a Reply