छत्तीसगढ़

क्लासरूम में बैठा था विशालकाय अजगर, फुंकार से छात्रों में मचा हड़कंप

कोरबा। SECL स्थित आत्मानंद स्कूल की कक्षा 9वीं में सुबह-सुबह क्लास के दौरान अचानक जोर की फुंकार से बच्चे सहम गए. नीचे झांक कर देखा तो, विशालकाय अजगर बैठा मिला. इस मंजर को देखते ही बच्चों में हड़कंप मच गया. अजगर मिलने की जानकारी मिलते ही स्कूल प्रबंधन ने तत्काल वन विभाग से संपर्क कर स्नैक कैचर को बुलाया.

सर्प विशेषज्ञ उमेश यादव अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और सतर्कता के साथ अजगर को काबू में लिया गया. अजगर को सुरक्षित रूप से पकड़कर जंगल में छोड़ा गया, जिसके बाद रेस्क्यू के बाद शिक्षकों और छात्रों ने राहत की सांस ली. स्कूल में सांप के घुसने से स्कूली बच्चों में दहशत का माहौल है.

See also  धान खरीदी के बीच बड़ी खबर, समिति प्रबंधकों और कंप्यूटर ऑपरेटरों ने दिया सामूहिक इस्तीफा

Related Articles

Leave a Reply