छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा पुलिस का सख्त एक्शन: 06 शराबी चालकों समेत 48 वाहन चालक पकड़े गए

जांजगीर-चांपा। सड़क सुरक्षा और यातायात व्यवस्था को लेकर जांजगीर चांपा पुलिस ने सोमवार 11 नवंबर 2025 को विशेष चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले चालकों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की गई।

अभियान में बिना हेलमेट, ट्रिपल सवारी, तेज गति से वाहन चलाने, मालवाहक वाहनों में सवारी बैठाने, वाहन चलाते समय मोबाइल का उपयोग करने और शराब पीकर वाहन चलाने वालों पर विशेष ध्यान दिया गया।

See also  ऑनलाइन दवा बेचने का विरोध: 20 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

पुलिस ने एक ही दिन में 06 शराबी वाहन चालकों को पकड़ा, जिनके वाहनों को जब्त कर उनके विरुद्ध धारा 185 मोटर वाहन अधिनियम (MV Act) के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा 48 अन्य वाहन चालकों के विरुद्ध भी कार्रवाई करते हुए समन शुल्क वसूल किया गया।

यह विशेष अभियान पुलिस अधीक्षक जांजगीर-चांपा श्री विजय कुमार पांडे (IPS) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (यातायात) श्री उदयन बेहार के नेतृत्व में चलाया गया। यातायात पुलिस ने जिले के प्रमुख हाइवे और अन्य सड़कों पर सघन चेकिंग कर यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर नकेल कसी।

See also  ऑनलाइन दवा बेचने का विरोध: 20 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Related Articles

Leave a Reply