रायपुर

राजधानी में हिट एंड रन: तेज रफ्तार कार ने युवती को रौंदा, मौके पर हुई मौत, थाने की पार्किंग में गाड़ी खड़ी कर फरार हुआ ड्राईवर

रायपुर

राजधानी रायपुर में हिट एंड रन का मामला सामने आया है. तेलीबांधा रिंग रोड में तेज रफ्तार कार सवार ने स्कूटी सवार 21 साल की युवती को टक्कर मार दी. घटना में युवती की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं आरोपी मौके से भागकर खम्हार डीह थाना के पार्किंग में कार खड़ी कर फरार हो गया. सूचना मिलने पर तेलीबांधा पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई कर अज्ञात आरोपी की तलाश में जुट गई है.जानकारी के अनुसार, मृत युवती की पहचान वीआईपी रोड स्थित अमलतास सोसाइटी निवासी श्रेष्ठा सत्यपथी के रूप में हुई है. वह अपने पिता जो SBI में AGM के पद पर पदस्थ हैं, उनके लिए दवाई लेने निकली थी, इसी दौरान यह हादसा हुआ और युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

See also  महतारी वंदन योजना पर बड़ी खबर : महिला एवं बाल विकास विभाग ने शुरू किया e-KYC अभियान, 30 जून से पहले कराना अनिवार्य

Related Articles

Leave a Reply