छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

नैला रेलवे फाटक पर ओवरब्रिज की मांग को लेकर नगर बंद और चक्काजाम विधायक ब्यास कश्यप के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन जारी

जांजगीर-चांपा। जिले के नैला रेलवे फाटक पर लगातार लगने वाले जाम और लंबे समय से लंबित रेलवे ओवरब्रिज निर्माण की मांग को लेकर आज 6 मार्च को नगर बंद और चक्काजाम आंदोलन किया गया, इस आंदोलन का नेतृत्व जांजगीर-चांपा विधायक ब्यास कश्यप कर रहे हैं। उनके साथ बड़ी संख्या में समर्थक, व्यापारी संगठन और आम नागरिक आंदोलन में शामिल हुए.जांजगीर नैला के परशुराम चौक में धरना प्रदर्शन शुरू किया गया, जिसमें अकलतरा विधायक राघवेंद्र कुमार सिंह, जैजैपुर विधायक बालेश्वर साहू सहित नैला नगर व्यापारी संघ ने भी समर्थन दिया, आंदोलन के तहत नैला-जांजगीर स्टेशन के सामने मुख्य मार्ग पर नगर बंद और चक्का जाम किया गया।

दरअसल नैला रेलवे फाटक पर आए दिन लगने वाले जाम से आम जनता, मरीजों, विद्यार्थियों, व्यापारियों और दैनिक यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। कई बार एंबुलेंस और अन्य आपातकालीन सेवाएं भी जाम में फंस जाती हैं, जिससे गंभीर स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

See also  जर्जर आंगनबाड़ी भवन की छत का प्लास्टर अचानक बच्चों के ऊपर गिरा, ग्रामीणों ने जिम्मेदारों पर लापरवाही का लगाया आरोप

विधायक व्यास कश्यप ने कहा कि रेलवे फाटक की समस्या वर्षों से क्षेत्र की जनता को परेशान कर रही है, कई बार मांग और निवेदन के बावजूद रेलवे प्रशासन और जिला प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है, बजट में प्रस्ताव शामिल होने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है, जिससे लोगों में लगातार नाराजगी बढ़ रही है.

  • प्रमुख मांगे...
  • आंदोलनकारियों की प्रमुख मांगों में नैला रेलवे फाटक पर रेल ओवरब्रिज का निर्माण.
  • मिशन अस्पताल चांपा समपार पर अंडरब्रिज निर्माण.
  • नहरिया बाबा के पास फुट ओवरब्रिज का निर्माण. जांजगीर-नैला रेलवे स्टेशन पर मूलभूत सुविधाओं का विस्तार शामिल है.साथ ही गोंडवाना एक्सप्रेस और साउथ बिहार एक्सप्रेस के ठहराव की मांग भी की जा रही है.

नैला ओवरब्रिज का निर्माण नहीं होने से बलौदा, पहरिया और पंतोरा मार्ग से आने-जाने वाले लोगों को रोजाना भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है, इस समस्या से परेशान होकर अब जनता और जनप्रतिनिधि सड़कों पर उतरकर आंदोलन कर रहे हैं, हालांकि आंदोलन के दौरान इमरजेंसी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए एंबुलेंस और स्कूल बसों के लिए बायपास गलियों से आवागमन की व्यवस्था की गई है, वहीं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है. आंदोलनकारियों का कहना है कि जब तक रेलवे ओवरब्रिज और अन्य मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं होती, तब तक यह आंदोलन जारी रहेगा।

See also  पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर युवती से 2.92 लाख की ठगी, जाँच में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply