छत्तीसगढ़

साधुओं के भेष में ठगी करने वाले अंतराज्यीय 6 ठगों को पुलिस ने गिरफ़्तार

जगदलपुर | बस्तर सम्भाग मुख्यालय जगदलपुर में घटना दिनांक 3अगस्त को प्रार्थी अरुण कुमार वर्मा के द्वारा अज्ञात साधुओं द्वारा एक सोने की चैन धोखाधड़ी कर लेकर भागने का मामला बस्तर पुलिस के संज्ञान में आने पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर खोजबीन प्रारंभ की गई.

जिसमे सुरेश नाथ, सोहन नाथ, शंकर नाथ, विक्की नाथ, बालू कोर, हेमू नाग, सीसीटीवी फुटेज तथा अन्य डाटा से उक्त 06 आरोपीयों का मारुति इको सफेद रंग की MP 09 DC 5527 मे भागना पता चला, जो उक्त 06 आरोपियों को आंध्र प्रदेश के थाना नंदीगामा, जिला कृष्णा से आंध्र प्रदेश पुलिस के सहयोग से पकड़ा गया। उक्त आरोपियों से पूछताछ पर जुर्म स्वीकार किए एवं सोने की चैन बरामद हुई। आरोपी सुरेश नाथ के ऊपर देश भर में कुल 25 अपराध पंजीबद्ध होना पाया गया है।

See also  अफरा-तफरी के बीच गैस एजेंसियों की मनमानी, हो रही कालाबाजारी, घंटों लाइन लगने के बावजूद राहत नहीं

Related Articles

Leave a Reply