छत्तीसगढ़

शादी समारोह में शामिल होने गए युवक की खेत में मिली लाश, इलाके में फैली सनसनी

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. शादी समारोह में शामिल होने आए युवक की संदिग्ध हालात में खेत में लाश मिली है. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, यह घटना चंदौरा थाना क्षेत्र के पकनी गांव की है, जहां गांव का निवासी अनिल मरावी गुरुवार की रात एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से निकला था. लेकिन रातभर घर वापस नहीं लौटा. परिजनों ने सुबह खोजबीन शुरू की तो उसका शव गांव के ही एक खेत में पड़ा मिला.

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. युवक के सिर पर गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे प्रथम दृष्टया हत्या की आशंका जताई जा रही है. पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड की टीम साक्ष्यों को एकत्र करने में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. फिलहाल घटना के कारणों और आरोपियों का पता लगाने के लिए जांच जारी है.

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply