बिलासपुर

बाबा में ढाबा में पुलिस ने की छापेमारी, भारी मात्रा में शराब जब्त

बिलासपुर

शहर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस ने देर रात बड़ी कार्रवाई की है. एसीसीयू टीम द्वारा बाबा का ढाबा, अपना पंजाबी ढाबा, भवानी ढाबा में रेड कार्यवाही की गई। इस कार्रवाई में भारी मात्रा में शराब जब्त की गई है. वही तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

नवरात्रि पर्व में अपराधों की रोकथाम तथा शहर में सुरक्षा व शांति व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पुलिस राजपत्रित अधिकारियों द्वारा अपने – अपने अनुभाग के थानों के थाना प्रभारियों सहित अन्य पुलिस बलों के साथ थाना क्षेत्रों के भीड़-भाड़ वाले स्थान, सार्वजनिक/सूनसान स्थान सहित गुटबाजी/अड्डेबाजी करने वालों, संदिग्ध व्यक्तियों, असमाजिक तत्वों, संदिग्ध व्यक्तियों के वाहनों की डिक्की, धारदार/बटनदार/घातक चाकू रखकर घुमने वालों एवं आम स्थानों पर शराब पीने, शराब पीने हेतु स्थान उपलब्ध कराने, सार्वजनिक मैदान, पार्क, चौक – चौराहों एवं सार्वजनिक स्थान पर चार पहिया वाहन के अंदर बैठकर शराब पीने वालों जमवाड़ा लगाकर नशा करने वालों की पैदल पेट्रोलिंग कर समस्त थाना क्षेत्रों में लगातार चेकिंग की जा रहीं है।

See also  जांजगीर में राज्योत्सव की तैयारियां पूरी...संसदीय सचिव श्री चंद्रदेव प्रसाद राय होंगे मुख्य अतिथि...1 नवंबर को होगी मनोरंजक कार्यक्रमों की प्रस्तुति

Related Articles

Leave a Reply