छत्तीसगढ़

बिलासपुर में डबल सुसाइड की कोशिश: रामसेतु पुल पर चढ़ी युवती, तो वहीं युवक ने नदी में लगाई छलांग, दोनों…

बिलासपुर। शहर में दो लोगों के सुसाइड करने के प्रयास से हड़कंप मच गया है। यहां के दो अलग- अलग जगहों में लोग जान देने की कोशिश कर रहे थे। जिसके बाद लोगों की सूझबूझ से दोनों की जान बचाई गई। पहली घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की बताई जा रही है। यहां पर एक युवती रामसेतु पुल पर सुसाइड करने चढ़ गई। इस दौरान लोगों की सूझबूझ से युवती की जान बची।

See also  अतिक्रमण हटाने के दौरान ग्रामीण ने खाया जहर, हालत गंभीर, पीड़ित परिवार ने प्रशासन पर पक्षपात का लगाया आरोप

मिली जानकारी के अनुसार, युवती पुल पर चढ़कर नदी में कूदकर सुसाइड करना चाहती थी। वहीं पास में खड़े युवकों ने उसे अपनी बातों में फंसाकर रखा। जिसके बाद उसे एक ने पीछे से पकड़ा और पुल से नीचे उतारा। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। फिलहाल युवती को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया है।

See also  NHM कर्मचारियों को बड़ी सौगात : सीएम साय ने हड़ताल के दौरान रुका वेतन देने का किया ऐलान, स्वास्थ्य मंत्री ने की 27% लंबित वेतन वृद्धि


वहीं बिलासपुर में ही रात ढाई बजे एक युवक ने शराब के नशें में नदी में छलांग लगा दी। युवक ने सुसाइड करने के मकसद से नदी में छलांग लगाई थी। इस दौरान वहां के कुछ स्थानीय युवकों ने उसे ऐसा कदम उठाते देख लिया। जिसके बाद युवकों ने नदी से निकाल जान बचाया।

See also  तालाब से निकले मगरमच्छ के 6 बच्चे : वन विभाग ने सुरक्षित रेस्क्यू कर डैम में छोड़ा

Related Articles

Leave a Reply