छत्तीसगढ़

लेडी डॉन पूजा सचदेवा की गुंडागर्दी, छात्राओं को बंधक बनाकर की छेड़खानी और मारपीट, 5 गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से महिला लेडी हिस्ट्रीशीटर की दबंगई सामने आई है। यहां के कमल विहार इलाके में दो छात्राओं और उनके भाई को घर में बंधक बना लिया। इस दौरान आरोपी ने खुद को महिला SI बताकर सभी को प्रताड़ित करते हुए मारपीट किया। इसके बाद आरोपियों ने धमकाते हुए 25 हजार रूपये कैश और लैपटॉप, मोबाइल,समेत करीब डेढ़ लाख का सामान भी लूट लिया।

मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला मुजगहन थाना क्षेत्र का है। पूरे घटना को हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने घटना को अंजाम दिया है। बताया जा रहा है कि, आरोपी हिस्ट्रीशीटर लेडी बदमाश मोनिका सचदेवा और उसके साथियों ने सभी बंधकों से मारपीट भी किया है। इस दौरान आरोपियों ने पुलिस में शिकायत नहीं करने की भी धमकी दी।

See also  आईटीआई में लापरवाही : छात्रों से कराया जा रहा था मजदूरी, हाथों की 5 उंगलियां कटीं

5 गिरफ्तार, दो फरार
इस मामले में पुलिस ने मोनिका सचदेवा समेत गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मोनिका का भाई मोनू सचदेवा और करण साहू फरार बताया जा रहा है। सभी के खिलाफ डकैती और छेड़छाड़ की धाराओं में मुजगहन थाना में FIR दर्ज किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply