छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर-चांपा : करैत सांप के काटने से 2 सगी बहनों की मौत, जमीन पर सो रहे थे दोनों

जांजगीर चांपा जिले में जहरीले करैत सांप के काटने से 2 सगी बहनों की मौत हो गई। दोनों बहनें ग्राम भैसों की आश्रित गांव डूमरपाली में घर की जमीन पर सो रहे थे। घटना पामगढ़ थाना क्षेत्र की है।

मरपाली निवासी अनन्य जांगडे (16) और दीप्ति जांगडे (19) दोनों बहन मंगलवार रात 8 बजे खाना खाने के बाद घर में जमीन पर बिस्तर लगाकर सो गई। इस बीच करैत सांप ने दोनों को डस लिया। रात करीब 11 बजे दोनों को उल्टी होने लगी, तब परिजनों को सांप के काटने की जानकारी दी।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

इलाज से पहले ही दोनों की मौत

आनन-फानन में रात में इलाज के लिए पामगढ़ सीएचसी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद छोटी बहन अनन्य जांगडे को मृत घोषित किया। वहीं, बड़ी बहन दीप्ति जांगडे को बिलासपुर रेफर किया गया। लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसने दम तोड़ दिया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

आज हुआ दोनों का पोस्टमॉर्टम

इस घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची। दोनों लड़कियों के शव का बुधवार को पोस्टमॉर्टम कराया गया। उसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply