छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर में स्कूल बस ड्राइवर पर जानलेवा हमला: शराब के लिए पैसे नहीं मिले तो युवक ने सर्जिकल ब्लेड से किया वार

जांजगीर-चांपा। शराब पीने के लिए पैसे न मिलने पर एक युवक ने स्कूल बस ड्राइवर पर सर्जिकल ब्लेड से हमला कर दिया। पुलिस ने आरोपी आयुष देवांगन को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना 10 जनवरी की है, जब ज्ञान भारती स्कूल के बस ड्राइवर ओम प्रकाश कश्यप से उनके पड़ोसी आयुष देवांगन ने शराब पीने के लिए पैसों की मांग की। ड्राइवर द्वारा पैसे देने से मना करने पर आरोपी ने पहले गाली-गलौज की और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उसने सर्जिकल ब्लेड से हमला कर ड्राइवर को घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।

पूछताछ में आरोपी ने किया जुर्म कबूल

सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ धारा 294, 351(2), 115(2), 119(1) और 118(1) के तहत मामला दर्ज किया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

See also  राज्यपाल के काफिले की गाड़ी से टक्कर, गंभीर रूप से घायल महिला की मौत

Related Articles

Leave a Reply