देश

महिला ने पांच बेटियों संग कुएं में लगाई छलांग, सभी की मौत, पति के साथ नियमित झगड़े से थी परेशान

कोटा

राजस्थान के कोटा में एक महिला ने पारिवारिक कलह से तंग आकर अपने 5 बेटियों के साथ कुएं में छलांग लगा दी। इस घटना में सभी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि महिला अपने पति के साथ रोजाना के झगड़ों से परेशान थी। मृतक महिला की पहचान चेचट थाना क्षेत्र के कालियाहेड़ी गांव की बादामदेवी, पत्नी शिवलाल बंजारा के रूप में हुई है। महिला ने जिन पांच बेटियों के साथ खुदकुशी की, वो सभी नाबालिग बच्चियां थीं और उनकी उम्र 1 साल से 14 साल के बीच थी। घटना के वक्त उसका पति किसी रिश्तेदार की शोक सभा में शामिल होने गया था। पुलिस के मुताबिक, ग्रामीणों ने रविवार सुबह छह शवों को देखा और पुलिस को सूचित किया। उधर घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद शवों को कुएं से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस के मुताबिक महिला का पति दोपहर में बाहर गया था और शाम को भी घर नहीं लौटा था। इसी बीच रात में उसकी पत्नी ने बच्चों के साथ आत्महत्या कर लिया। कुआं महिला के घर से महज 100 मीटर की दूरी पर है। बताया जाता है कि जिस वक्त बादामी देवी कुएं में कूदी, उस वक्त उसकी दो बेटियां सो रही थीं। इसके चलते इन दोनों की जान बच गई। पुलिस के मुताबिक शुरुआती जांच में घरेलू कलह से तंग आकर महिला ने यह कदम उठाया है। मामले की विस्तार से जांच चल रही है। इसके बाद ही घटना की असली वजह सामने आएगी।

See also  बाइक में नाग सांप छिपकर बैठा हुआ था, युवक ने कूदकर बचाई जान

Related Articles

Leave a Reply