छत्तीसगढ़

बिरनपुर में युवक की हत्या के मामले में होगी उच्च स्तरीय जांच,परिजन को नौकरी,10 लाख रुपए का दिया जाएगा सहायता राशि…

राजधानी रायपुर/ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बेमेतरा में हुए हिंसा में मारे गए बिरनपुर निवास के युवक भुनेश्वर साहू के परिजन को मुख्यमंत्री ने सरकारी नौकरी देने का घोषणा और 10 लाख की मदद दी जाएगी। मुख्यमंत्री ने कमिश्नर के नेतृत्व में उच्च स्तरीय प्रशासकीय जांच करने की भी घोषणा की है। एक हफ्ते में जांच रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं.सीएम हाउस में मंगलवार को सुबह छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री बघेल से मुलाकात की. समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल सिंह साहू, संदीप साहू व अन्य पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से भेंट कर बिरनपुर की घटना के संबंध में चर्चा की. उनसे चर्चा के बाद सीएम ने भुनेश्वर साहू के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का ऐलान किया है। साथ ही, कमिश्नर के नेतृत्व में जांच कर एक हफ्ते में रिपोर्ट देने को कहा हैं। सीएम ने प्रदेश के लोगों से शांति और सद्भावना बनाए रखने की अपील की है। इस दौरान कृषि मंत्री रविंद्र चौबे, गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू और बेमेतरा विधायक आशीष छाबड़ा भी मौजूद थे।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

Related Articles

Leave a Reply