छत्तीसगढ़

सड़क पर मिली कांस्टेबल की लाश : चेहरे पर हैं चोट के निशान, हत्या की जताई आशंका

महासमुंद

छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में तुमगांव थाना में पदस्थ कांस्टेबल की मौत हो गई खरोरा के मोड़ पर पड़ा मिला कांस्टेबल रोहित चंद्राकर का शव उनके चेहरे पर चोट के निशान मिले है। हत्या की आशंका जताई जा रही है। फ़िलहाल पुलिस जांच में जुटी है।

दरअसल यह घटना खरोरा क्षेत्र की है। जहां पर तुमगांव थाने में पदस्थ कांस्टेबल रोहित चंद्राकर रोज की तरह अपने घर से मॉर्निंग वॉक पर निकले थे। सुबह करीब 6 से 7 बजे कांस्टेबल का शव खरोरा के सरारडीह मोड़ पर अचेत अवस्था मे मिला है। जानकारी के अनुसार कांस्टेबल रोहित चंद्राकर के चेहरे पर चोट के निशान मिले है। वहीं इस पूरी घटना के बाद महासमुंद पुलिस जांच में जुट गई है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

कुल्हाड़ी से हमला कर अधेड़ की हत्या

वहीं कुछ दिन पहले छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के कठिया गांव में रविवार को एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गांव के रामाधार निषाद ने कुल्हाड़ी से हमला कर 53 वर्षीय आशाराम निषाद की हत्या कर दी। हत्या की इस घटना के बाद से आरोपी से फरार है।

See also  भ्रष्टाचार पर पर्दा? फिर से एक बार हैंडपंप मरम्मत के नाम पर 47 हजार का खेल उजागर

पुलिस जाँच में है जुटी

हत्या की जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंच गई और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी हुई है, जबकि गांव में इस घटना के बाद हड़कंप मचा हुआ है। मृतक के हत्या के पीछे का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है, पुलिस मामले की जाँच में जुटी हुई है।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

Related Articles

Leave a Reply