छत्तीसगढ़

5 वीं मंजिल से कूद गया माइग्रेन का मरीज : ओडिशा से रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल आया था इलाज कराने

रायपुर

रायपुर के मेडलाइफ अस्पताल में एक मरीज ने पांचवी मंजिल से कूदकर जान दे दी है। मरीज ओडिशा से रायपुर इलाज के लिए आया हुआ था। बताया जा रहा है कि, उसे माइग्रेन की शिकायत थी। रविवार की शाम को अचानक से वह पांचवीं मंजिल से कूद गया। जमीन पर गिरने से उसका सिर फट गया और उसकी मौत हो गई। फिलहाल सुसाइड की वजह का पता नहीं चल सका है। यह घटना तेलीबांधा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, राम बिस्वाल (60) 22 अगस्त को अपने परिचित के साथ रायपुर आया था। वह मेडलाइफ अस्पताल के जनरल वार्ड में भर्ती था। रविवार को एक अटेंडेंट दोपहर तक उसके साथ था, बादमें वह चला गया था। शाम को राम बिस्वाल अस्पताल में अकेला था।

See also  40 लाख की ठगी करने वाला फर्जी तांत्रिक गिरफ्तार

अस्पताल में टहलते नजर आया था मरीज

अस्पताल के पांचवें फ्लोर के जनरल वार्ड में शाम करीब 5 बजे राम अपने बिस्तर से उठकर टहल रहा था। वह कुछ सेकेंड इधर-उधर देखता है फिर खिड़की के पास चला गया। उसने खिड़की खोलने की कोशिश की लेकिन लॉक नहीं खुला। यह पूरी घटना वहां की CCTV में कैद हो गई।

खिड़की के ऊपर चढ़कर कूदा

जब खिड़की नहीं खुली तो वह कांच से नीचे की तरफ झांकने लगा। फिर वह तेजी से खिड़की के ऊपर चढ़ गया। खिड़की का ऊपरी हिस्सा खुला हुआ था, यहीं से वह बाहर निकलकर नीचे कूद गया। जमीन पर गिरते ही सिर फटने से उसकी मौत हो गई।

मामले की जांच कर रही पुलिस

अस्पताल प्रबंधन ने तेलीबांधा पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। मामले में पुलिस अस्पताल के स्टाफ और परिजनों से पूछताछ कर रही है। पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।

See also  डोंगरगढ़ में ब्लाइंड मर्डर, सूरज निकलते ही गांव में पसरा मातम…आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस

Related Articles

Leave a Reply