छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

तड़के सुबह युवक की तालाब में तैरती मिली लाश मौके पर लोगों की उमड़ी भीड़ पुलिस को दी गई सूचना

जांजगीर-चांपा। पामगढ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत भडेसर मे एक युवक की मंगलवार की तड़के सुबह तालाब में तैरती लाश मिली है घटना की सूचना आग की तरह फैलते ही मौके पर भारी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी हुई है, घटना की सूचना पामगढ़ पुलिस को दी गई है।

मिली जानकारी की अनुसार पुरंजन जोशी उम्र लगभग 38 वर्ष जो कि भडेसर गांव का निवासी है। मृतक क़े माँ ने बताया कि मृतक आज रात 11 बजे घर से खाना खाकर निकला था! आज तड़के सुबह ग्रामीणों ने पुरंजन जोशी की लाश गांव के पनभरिया तालाब मे तैरते देखा है, घटना की सूचना कोटवार सरपंच के माध्यम से पुलिस को दी गई है। फिलहाल मौत का कारण पुलिस जांच के बाद स्पष्ट हो पाएगा।

See also  छत्तीसगढ़ में SIR का बड़ा असर, 27.50 लाख नाम कटने की तैयारी, प्रदेश का 8वां और रायपुर में हर चौथा वोटर होगा बाहर!

Related Articles

Leave a Reply