छत्तीसगढ़

छालीवुड एक्टर- प्रोड्यूसर मोहित साहू की गुंडई: युवती के घर में घुसकर की जबरन मारपीट, पीड़िता ने शादी कर मुकरने का लगाया आरोप

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में छालीवुड एक्टर मोहित साहू द्वारा युवती से मारपीट करने का मामला सामने आया है। युवती का कहना है कि, एक्टर मोहित साहू उसे उज्जैन लेकर गया और जबरन शादी की। वापस रायपुर आने के बाद वह शादी से मुकर गया। युवती ने यह भी कहा कि, मोहित साहू पहले से शादीशुदा हैं और अपनी पत्नी और उसे अलग-अलग रख रहा था। यह मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है।

See also  शराब की कीमतों में 1 अप्रैल से बदलाव : कांच की जगह प्लास्टिक की बोतलों में मिलेगी

युवती ने बताया कि मोहित साहू ने शादी के नाम पर उसे उज्जैन ले जाकर मजबूर किया और बाद में शादी से मुकर गया। इस दौरान उसने अपनी पत्नी और युवती को अलग रखा और लगातार दोनों के बीच तनावपूर्ण स्थिति बनाई। युवती ने बताया कि, मोहित साहू के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मोहित साहू घर में घुसा और मारपीट की। जिसके बाद युवती थाने पहुंची और शिकायत दर्ज करवायी।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

इस घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कहा कि आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी और मामले की तह तक जाँच की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply