छत्तीसगढ़

तेंदूपत्ता तोड़ने गए युवक पर भालू ने किया हमला, पेड़ पर चढ़कर बचाई जान, अस्पताल में इलाज जारी 

खैरागढ़. बनबोड गांव में शुक्रवार को तेंदूपत्ता तोड़ने गए एक युवक पर मादा भालू ने अचानक हमला कर दिया. युवक ने किसी तरह भागकर पेड़ पर चढ़कर अपनी जान बचाई, लेकिन हमले में उसका एक पैर गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल युवक की पहचान 23 वर्षीय जितेंद्र चक्रधारी के रूप में हुई है, जो बनबोड का ही निवासी है.

जानकारी के अनुसार, घटना उस समय हुई जब जितेंद्र सुबह तेंदूपत्ता तोड़ने जंगल गया था और लौटते समय उसकी मुठभेड़ एक मादा भालू और उसके दो शावकों से हो गई. भालू को देख वह घबरा गया और भागने लगा, लेकिन तब तक भालू ने उसे पकड़ लिया और उसके पैर पर हमला कर दिया. घायल युवक को पहले मुढ़ीपार स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद उसे खैरागढ़ सिविल अस्पताल रेफर किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, युवक की स्थिति अब सामान्य है और उसका उपचार जारी है.

See also  रायपुर में पहली बार महिला टी-20 सीरीज : भारत-जिम्बाब्वे की टक्कर आज, स्मृति मंधाना की कप्तानी का होगा इम्तिहान

घटना की जानकारी मिलने के बाद वन विभाग सक्रिय हो गया है. खैरागढ़ वन मंडल अधिकारी (DFO) पंकज राजपूत ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि तेंदूपत्ता संग्रहण के दौरान यह हमला हुआ है. घायल को तत्काल प्राथमिक उपचार दिलाया गया है. फिलहाल उसका इलाज खैरागढ़ अस्पताल में चल रहा है.

गर्मी के मौसम में पानी की तलाश में जंगली जानवर, विशेषकर भालू, आबादी वाले इलाकों की ओर आ रहे हैं. जिले में वर्तमान में तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य जोरों पर है, ऐसे में जंगल में जाने वाले मजदूरों के लिए खतरा बढ़ता जा रहा है. इस घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वन विभाग से जंगल क्षेत्रों में गश्त बढ़ाने और तेंदूपत्ता संग्रहकर्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके.

See also  फिनाइल मिला खाना मामले में बड़ा एक्शन: शिक्षक सस्पेंड FIR भी दर्ज, कई अधीक्षक-सहायक हटाए गए

Related Articles

Leave a Reply