छत्तीसगढ़जांजगीर चांपा

जांजगीर चांपा में सड़क किनारे युवक का संदिग्ध अवस्था में मिला शव,परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

जांजगीर-चांपा के धरदेई तालाब के पास सड़क किनारे युवक का शव मिला है। जिसकी पहचान ऋषि चौहान (34 साल) के रूप में हुई है। युवक के सिर पर गंभीर चोट है, उसका पैर भी टूटा हुआ मिला है। परिजनों ने हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंकने की आशंका जताई है। मामला शिवरीनारायण थाना क्षेत्र की है।

See also  रायगढ़ में दूसरी बार पकड़ाई अफीम की खेती, लैलूंगा के घटगांव में तीन किसानों के खेतों में मिली अवैध फसल, जांच में जुटी पुलिस

मृतक ऋषि चौहान के भाई चंद्रहास चौहान ने बताया कि, वह 31 दिसंबर की रात 8 बजे बाइक लेकर घर से निकला था। पिता के पूछने पर घूम कर आने की बात कही थी। देर रात तक वो घर नहीं पहुंचा, तब खोजबीन शुरू की गई। अगले दिन रात 8 बजे के करीब सड़क किनारे उसका शव बरामद हुआ।

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण हादसा; अनियंत्रित होकर पलटी पिकअप, 2 की मौत, 18 गंभीर

ऋषि के सिर पर चोट के निशान थे, उसका एक पैर टूट हुआ। आस-पास पूछताछ करने पर पता चला कि वह राहौद के एक ढाबे में खाना खाने गया हुआ था। जहां उसका जूता और मोटर साइकिल खड़ी मिला। आरोप है कि किसी ने हत्या कर शव को सड़क के किनारे फेंक दिया है।

See also  खल्लारी मंदिर रोप-वे हादसा अपडेट: रायपुर निवासी एक महिला की मौत, 16 में से 4 गंभीर घायल जिला अस्पताल रेफर, प्रशासन ने जांच के दिए निर्देश

SDOP यदुमणि सिदार ने बताया कि सड़क किनारे शव मिलने की सूचना पर पुलिस की टीम पहुंची। फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply