बिलासपुर

नशीली दवा पिलाकर रेलकर्मी ने छात्रा से किया दुष्कर्म, बना लिया था न्यूड वीडियो… आरोपी की तलाश जारी

बिलासपुर

बिलासपुर में रेल कर्मी पर स्कूली छात्रा को नशीला पदार्थ पिलाकर दुष्कर्म करने का आरोप लगा है। ब्लैकमेल कर करीब छह साल तक उसके साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। छात्रा की जब शादी हो गई, तब भी उसने पीछा नहीं छोड़ा और धमकाकर उसे अकेले मिलने के लिए बुलाया। उसके कपड़े उतरवा कर पति को वीडियो कॉल कर दिया। इस घटना के बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया। युवती केस दर्ज कराने के लिए साल भर भटकती रही। इस दौरान दो टीआई बदल गए। लेकिन, उसकी फरियाद नहीं सुनी गई। अब पुलिस ने मामले में रेप का केस दर्ज किया है।

22 वर्षीय युवती तोरवा क्षेत्र में रहती है। उसने बताया कि जब वह 14 साल की थी और स्कूल में पढ़ती थी, तब सफेद खदान निवासी रेलवे कर्मचारी अनुराग शेखर सिन्हा उसके घर आकर ट्यूशन पढ़ाता था। साल 2016 में उसने नोट्स बनाने के बहाने छात्रा को अपने घर बुलाया।

See also  24 अरब किलोमीटर दूर पहुंच चुका NASA का Voyager 1 धरती पर भेज रहा है 'अजब' डेटा!

युवती ने बताया कि जब वह नोट्स लेने ट्यूशन टीचर रेलकर्मी के घर गई, तब वह अकेला था। इस दौरान उसे कुछ नशीला पदार्थ पिला दिया, जिसके बाद उसने रेप किया और अपने मोबाइल में न्यूड वीडियो बना लिया था। इसके बाद वीडियो वायरल करने की धमकी देकर लगातार शोषण करने लगा। यह सिलसिला करीब छह साल तक चलता रहा। उसने डर के कारण इस घटना की जानकारी घरवालों को नहीं दी।

शादी के बाद भी नहीं छोड़ा पीछा
पीड़िता ने आरोप लगाया है वह बालिग हुई तब उनके माता पिता ने सामाजिक रीति रिवाज के साथ समाज के युवक से शादी करा दी। शादी के बाद भी वह पीछा नहीं छोड़ा और धमका कर उसके साथ संबंध बनाते रहा। मना करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी देता था। शादी के एक साल बाद अनुराग ने युवती को अकेले मिलने के लिए बुलाया। फिर उसके कपड़े उतरवा कर उसके पति को वीडियो कॉल कर दिया। न्यूड वीडियो भी उसके पति को भेज दिया। जिसके बाद उसके पति ने उसे छोड़ दिया और वह मायके में आकर रहने लगी।

See also  बिलासपुर में BJP की मेयर प्रत्याशी को हाईकोर्ट का नोटिस:एल पद्मजा की OBC जाति को चुनौती

दो टीआई बदल गए पर नहीं लिखी FIR
पीड़िता ने आरोप लगाया है पूर्व में टीआई सुनील तिर्कों के कार्यकाल में वह घटना की रिपोर्ट लिखाने तोरवा थाना गई थी। उस दौरान उनसे लिखित शिकायत लेकर चलता कर दिया गया था। तबादला होने के बाद टीआई सुरेन्द्र स्वर्णकार के कार्यकल में भी उसने शिकायत की। फिर भी कोई कार्रवाई नहीं की गई। अब टीआई कमला पुसाम के पास युवती ने शिकायत की, तब उन्होंने उच्च अधिकारियों को इस घटना की जानकारी दी और उनके निर्देश पर आरोपी के खिलाफ रेप का केस दर्ज किया गया है।

जांच के बाद लगेगा पाक्सो एक्ट
टीआई कमला पुसाम ने बताया कि विवाहिता युवती के बयान के आधार पर दुष्कर्म का केस दर्ज किया है। आगे इस केस की जांच की जा रही है। जांच के बाद आरोपी रेलकर्मी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट की धाराएं भी जोड़ी जाएगी।

See also  सीएम भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम में बेहतरीन प्रस्तुति देने वाली हर्षलता साहू का पुष्पगुच्छ से स्वागत किया

Related Articles

Leave a Reply