रायपुर

गर्मी पर सरकार अलर्ट : सीएम का अफसरों को आदेश- सभी संस्थाओं में फायर फाइटर की उपलब्धता सुनिश्चित करें

रायपुर

लगभग सप्ताहभर से समूचे छत्तीसगढ़ में भीषण गर्मी पड़ रही है। अनेक सथानों पर आगजनी और लू की चपेट में आकर मौतों की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में अब इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सरकार अलर्ट मोड पर है। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी संस्थाओं को फायर फाइटर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।

सीएम ने सोशल मीडिया साइट x पर जानकारी दी कि, अधिकारियों को फायर फाइटर की जांच के निर्देश दिए गए हैं। सीएम ने लिखा है कि, भीषण गर्मी को देखते हुए प्रदेश के सभी शासकीय कार्यालयों, छोटे-बड़े उद्योगों, होटलों, बहुमंजिला इमारतों, मॉल, गेमिंग जोन, अस्थाई प्रदर्शनियों, पेट्रोल पंप आदि का मौका मुआयना कर अग्निशामक यंत्र की सुविधाएं सुनिश्चित करने के लिए अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए गए हैं।

See also  बच्चों की तस्करी पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र सरकार से मांगी रिपोर्ट, पूछे ये 6 सवाल

आपात स्थिति के लिए तैयारी रखें

सभी संस्था संचालकों से आग्रह है कि, वे अपने प्रतिष्ठानों में अग्निशामक यंत्रों का होना सुनिश्चित करें। समय-समय पर उसका निरीक्षण-परीक्षण भी करें। ताकि आपात स्थिति में हालात को तुरंत नियंत्रित किया जा सके और जनहानि से बचा जा सके।

Related Articles

Leave a Reply