खेल

विराट कोहली और रोहित शर्मा के बाद रविंद्र जडेजा ने अंतरराष्ट्रीय टी20 को कहा ‘अलविदा’

नई दिल्ली। टी20 क्रिकेट वर्ल्ड कप जीतने के बाद दिग्गज भारतीय क्रिकेटर रोहित शर्मा और विराट कोहली के सन्यास लिए जाने की घोषणा के बाद अब रविंद्र जडेजा ने भी टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से सन्यास लेने की घोषणा कर दी है.

टी20 वर्ल्ड कप 2024 में रविंद्र जडेजा का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है. इसके पहले भी भारत में आयोजित एक दिवसीय विश्व कप में उनका प्रदर्शन उतना अच्छा नहीं रहा था. ऐसे में जब पीछे आईपीएल में ताबड़तोड़ प्रदर्शन करने वाले युवाओं की लंबी कतार हो, तब उम्मीद के अनुरूप प्रदर्शन नहीं कर पाने से हो रही किरकिरी के बीच विश्व कप जीतने के बाद अंतरराष्ट्रीय टी20 क्रिकेट को अलविदा करने का अच्छा मौका है.

क्रिकेट करियर

बात करें दिग्गज खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के क्रिकेट करियर की तो उन्होंने टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट में कई मौकों पर अच्छा प्रदर्शन किया है. रविंद्र जडेजा अबतक टीम इंडिया के लिए 72 टेस्ट, 197 वनडे और 74 टी20 मैच खेल चुके हैं. जडेजा ने 74 मैचौ में 41 पारियां खेली हैं, जिसमें उन्होंने 127.2 के स्ट्राइक रेट के साथ 21.4 के औसत से कुल 515 रन बनाए हैं. उनका अधिकतम स्कोर 46 रहा है.

See also  Paris Olympics 2024:भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने पहले दिन बिखेरा जलवा, सीधे क्वार्टरफाइनल में पहुंचा भारत

Related Articles

Leave a Reply