छत्तीसगढ़

जादू- टोने के नाम पर एक और कांड : एक ही परिवार के 5 लोगों की पीट-पीट कर हत्या, गांव में भारी फोर्स तैनात

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में जादू टोना के शक में 5 लोगों की हत्या कर दी गई। मृतकों में 3 महिलाएं भी शामिल हैं। घटना को अंजाम गांव के ही 5 लोगों ने दिया है। कोंटा थाना क्षेत्र के इतकल गांव में रविवार सुबह 11 बजे लाठी और डंडों से पीटकर 5 लोगों को मौत के घाट उतार दिया। इस घटना के बाद गांव में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है।

See also  कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, एक युवक की मौत तीन लोग गंभीर रूप से घायल

घटना को अंजाम देने के बाद सभी पांचों आरोपी ग्रामीणों के साथ कोंटा थाना पहुंचकर अपने आप को पुलिस के समक्ष सरेंडर कर दिया। सरेंडर के दौरान आरोपी अपने साथ घटना में इस्तेमाल किए गए लाठी और डंडे भी लेकर आए। घटना की जानकारी मिलते ही सुकमा एसपी किरण चव्हाण, कोंटा एएसपी आकाश राव एयर कोंटा एसडीओपी सुमित गुप्ता मौके पर मौजूद हैं। 

See also  गोलबाजार में कपड़ा दुकान की छत तोड़कर घुसे चोर, नकदी समेटकर हुए फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

एसपी ने दी मामले की जानकारी 

पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण ने घटना की जानकारी देते हुए बताया कि, कोंटा थाना क्षेत्रान्तर्गत ग्राम एतकल में जादू-टोना के शक में 03 महिला सहित कुल 05 ग्रामीणों को लाठी/डंडा से पीट-पीट कर हत्या कर दी गई  है। मृतकों में 1. मौसम कन्ना पिता लच्छा उम्र 60 वर्ष, 2. मौसम बुच्चा पिता मौसम कन्ना उम्र 34 वर्ष, 3. मौसम बिरी पति मौसम कन्ना, 4. करका लच्छी पति करका लच्छा उम्र 43 वर्ष, और 5. मौसम अरजो पति मौसम बुच्चा उम्र 32 वर्ष ये सभी ग्राम एतकल थाना कोंटा जिला सुकमा के निवासी है।

See also  ऑनलाइन दवा बेचने का विरोध: 20 मई को छत्तीसगढ़ समेत देशभर में बंद रहेंगे मेडिकल स्टोर

Related Articles

Leave a Reply