छत्तीसगढ़

दंतेवाड़ा से किडनैप हुए बच्चे को पुलिस ने 2 घंटे में किया बरामद, हिरासत में लिए गए 2 संदेही

दंतेवाड़ा. दंतेवाड़ा पुलिस ने प्रभावी नाकेबंदी और त्वरित कार्रवाई करते हुए दंतेवाड़ा से किडनैप हुए बच्चे को महज 2 घंटे में सुरक्षित बरामद कर लिया है। पुलिस ने मामले में 2 संदेहियों को गिरफ्तार किया है और उनसे पूछताछ की जा रही है, पूरे ज़िले की पुलिस टीम ने इस ऑपरेशन में शानदार सहयोग प्रदान किया, जिसकी सराहना करते हुए स्थानीय जनता ने दंतेवाड़ा पुलिस की प्रशंसा की है.

आज बचेली के रेलवे कॉलोनी में रहने वाली एक महिला अपने 18 दिन के दूधमुंहे बच्चे को घर में लेटाकर पानी लेनी गई, लेकिन जब वह वापस लौटी तो बच्चा वहां मौजूद नहीं था. इसके बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और बच्चे को ढूंढने की कार्रवाई शुरू की.

See also  दुर्ग जिला अस्पताल में बच्चा अदला बदली केस, DNA टेस्ट से सुलझी गुत्थी, दोनों परिवार खुश

हिरासत में लिए गए महिला और युवक

मिली जानकारी के अनुसार अपहरण की इस घटना में शामिल महिला का नाम आकांक्षा बताया जा रहा है. बच्चे के परिवार वालों से पहले ही उसकी जान पहचान थी. महिला बच्चे की देखभाल भी करती थी. पुलिस ये मानकर चल रही है की बच्चे के साथ आकर्षित होते हुए उसने इस घटना को अंजाम दिया होगा. घटना में एक युवक को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है. इस युवक ने महिला और बच्चे को लेकर वहां से भागने में मदद की थी.

दंतेवाड़ा एसपी गौरव रॉय ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही तत्काल इलाके में नाकेबंदी कर दी गई थी. इसके अलावा आप पास के जिलों में भी संपर्क किया गया था. इसी कड़ी में जगदलपुर के कोड़ेनार थाना के चेकिंग के दौरान 2 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है. इनके पास से बच्चे को सकुशल बरामद कर लिया गया है. घटना के संबंध में पूछताछ की जा रही है.

See also  छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटे सहित 3 की मौत, एक घायल

Related Articles

Leave a Reply