जांजगीर चांपा

26 वीं राष्ट्रीय सबजूनियर नेटबाल चैंपियनशिप के लिए जांजगीर के निश्चय अंकुर आशना और अस्मिता सिह का चयन

जांजगीर- चांपा

नेट एसोसिएशन ऑफ जांजगीर- चांपा के अध्यक्ष डाॅ अनिल तिवारी ने बताया कि नेटबाल एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चांपा का गठन होने के पश्चात जांजगीर-चांपा जिला के खिलाड़ियों ने राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं जिनके फल स्वरूप जिले के खिलाड़ियों का चयन राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए हो रहा है। इसी कड़ी में सबजूनियर वर्ग में ज्ञानज्योति विद्यालय जांजगीर के छात्र निश्चय अंकुर आशना और अस्मिता सिह का चयन 26 वीं राष्ट्रीय सबजूनियर नेटबाल चैंपियनशिप के लिए हुआ है जो कि 18 सितम्बर से 26 सितंबर तक दिल्ली में आयोजित होगी।
नेटबाल एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चांपा के सचिव राजेश राठौर ने बतलाया कि करोना काल के पश्चात ये पहला राष्ट्रीय प्रतियोगिता हो रही जिसमें जांजगीर-चांपा जिले से ये दो खिलाड़ी भागले रहे हैं। राष्ट्रीय प्रतियोगिता में चुने जाने पर नेटबॉल एसोसिएशन ऑफ जांजगीर-चांपा के सभी सदस्यों एवं खिलाड़ियों ने उनके उन्हें बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना कि है।

See also  जवानों ने मुठभेड़ में नक्सल जनताना सरकार अध्यक्ष को किया ढेर, सर्चिंग जारी

Related Articles

Leave a Reply