छत्तीसगढ़रायपुर

IPS अभिषेक पल्लव को बर्खास्त कराने पर अड़े साहू समाज

रायपुर। कवर्धा के लोहारीडीह हिंसा पर साहू समाज ने तीनों परिवार को एक-एक करोड़ रुपए मुआवजे की मांग की है। साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष टहल साहू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कवर्धा SP रहे डॉ. अभिषेक पल्लव पर FIR कर बर्खास्त करने की मांग की है। सरकार को एक सप्ताह का अल्टीमेटम दिया है।

साथ ही स्थानीय साहू समाज संघ ने भी प्रशांत साहू की मौत के मामले में दोषी पुलिस वालों पर हत्या का केस दर्ज करने की मांग की है। समाज ने शिवप्रकाश और रघुनाथ की मौत की न्यायिक जांच भी मांगी है। मांग पूरी नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।

लोहरीडीह में हुई घटना में तीनों मृतक साहू समाज से ही हैं, इसलिए रविवार को 16 सदस्यीय सामाजिक जांच टीम लोहारीडीह पहुंची। टीम ने तीनों ही मृतकों के परिजनों से मुलाकात कर घटना का सिलसिलेवार ब्योरा लिया और मौजूदा हालातों पर चर्चा की।

See also  झीरम कांड पर सुप्रीम कोर्ट के फैसले से छत्तीसगढ़ की सियासत गर्म, कांग्रेस और बीजेपी में जुबानी जंग तेज

Related Articles

Leave a Reply