छत्तीसगढ़

पति के थे अवैध संबंध तो पत्नी ने अपने 2 प्रेमी के साथ रचि भयानक साजिश

सूरजपुर जिले के लटोरी में व्यवसायी और उसके पिता पर जानलेवा हमले के आरोप में पुलिस ने पत्नी और उसके दो ब्वॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। व्यापारी का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध था। इसे लेकर पत्नी से विवाद होता था। इसलिए पत्नी ने दो ब्वॉयफ्रेंड बना लिए। इसके बाद तीनों ने चोरी की साजिश रची।

जानकारी के मुताबिक, 25 जून की रात लटोरी निवासी संजय अग्रवाल के घर चोरी की नीयत से रात करीब 1 से 2 बजे के बीच दो युवक घुस गए। उनकी आहट और टॉर्च की रोशनी से संजय अग्रवाल और उसके पिता सुभाष अग्रवाल की नींद खुल गई। दोनों युवकों ने बाप-बेटे पर तलवार से जानलेवा हमला कर दिया। डंडे से पिटाई कर भाग गए।

See also  पांच बेटियों के साथ घर के बाहर खड़ी मां : ढाई सौ स्क्वेयर फीट जमीन पर पड़ी सियासतदानों की नजर, पार्षद ने जड़ा ताला

दोनों प्रेमी के साथ पत्नी भी गिरफ्तार

इस दौरान आरोपियों का तलवार और एक गमछा घटना स्थल पर छूट गया। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही जगेश्वर चौधरी (30) और मिथलेश चौधरी (33) को पकड़ा, तो पूरे मामले का खुलासा हुआ। पुलिस ने संजय अग्रवाल की पत्नी सुनीता अग्रवाल (30) को भी हिरासत में लिया।

See also  CG Board 10th – 12th Toppers 2026 List : 12वीं में जिज्ञासु वर्मा और 10वीं में संध्या नायक, परीरानी और अंशुल शर्मा समेत 3 ने किया टॉप, देखें सभी TOPPERS की लिस्ट

पत्नी ने ही रची थी साजिश

पुलिस पूछताछ में पता चला कि उसके पति संजय अग्रवाल का दूसरी महिलाओं से अवैध संबंध था। मना करने पर दोनों के बीच विवाद होता था। इसी बीच जगेश्वर और मिथलेश से इसका परिचय हुआ, तो उसने दोनों को ब्वॉयफ्रेंड बना लिया।

इन दोनों युवकों को घर में बहुत सारा पैसा होने की जानकारी सुनीता अग्रवाल ने दी और लूट की साजिश रची। सुनीता अग्रवाल ने ही जगेश्वर और मिथलेश को फोन कर लूट के लिए घर में बुलाया था। फिलहाल पुलिस तीनों को गिरफ्तार कर आगे की जांच कर रही है।

See also  सक्ती: खेलते-खेलते तालाब में डूबने से दो जुड़वा बच्चियों की मौत, गांव में पसरा मातम

Related Articles

Leave a Reply