विदेश

हिजबुल्लाह लीडर के ठिकानों पर ताबड़तोड़ फायरिंग, इजरायल ने कहा- मारा गया नसरल्लाह

नई दिल्ली

इजरायल ने अब लेबनान की राजधानी बेरूत में ईरान समर्थित हिजबुल्लाह ग्रुप के केंद्रीय मुख्यालय पर हवाई हमला किया है. 27 सितंबर को देर रात किए गए इस हमले का मकसद ग्रुप के सबसे बड़े नेता सैय्यद हसन नसरल्लाह को खत्म करना था. हमले के बाद इजरायल ने हिज्बुल्लाह चीफ हसन नरसल्लाह को मारने का दावा किया है. इजरायल डिफेंस फोर्स ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट में लिखा, ‘हसन नसरल्लाह अब दुनिया को आतंकित नहीं कर पाएगा.’

इजरायल के दावे पर हिजबुल्लाह ने क्या कहा?
NBC न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक हमले के कुछ घंटों बाद हिजबुल्लाह के प्रवक्ता ने बताया कि नसरल्लाह सुरक्षित हैं. हिजबुल्लाह ग्रुप के प्रवक्ता हज मुहम्मद अफीफ ने ईरानी टेलीविजन पर कहा कि महासचिव महोदय स्वस्थ हैं और वो हमले के वक्त हेडक्वार्टर में मौजूद ही नहीं थे.

See also  महाभारत सीरियल के भगवान श्रीकृष्ण आ रहे रामानुजगंज, संस्कार भारती के कार्यक्रम में करेंगे शिरकत

इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक, इजरायल ने बेरूत के दक्षिणी इलाकों पर हमला किया है. इजरायली सेना ने पुष्टि की है कि हिजबुल्लाह के गढ़ के रूप में जाने जाने वाले घनी आबादी वाले क्षेत्र दहियाह में कई इमारतों पर हमला किया गया. इन हमलों में चार इमारतें नष्ट हो गईं जिससे कई बड़े गड्ढे हुए और आसपास की संरचनाओं को नुकसान पहुंचा. खोज और बचाव अभियान रात भर जारी रहा. लेबनान के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कम से कम नौ लोगों की मौत और 90 से ज्यादा लोगों के घायल होने की सूचना दी है.

ये हमले इजराइल और हिजबुल्लाह के बीच युद्धविराम कराने के अमेरिका और फ्रांस की कोशिशों के बीच हुए हैं. हमले से कुछ देर पहले इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए कहा,

See also  पाकिस्तान: मियांवली एयरबेस पर फिदायीन हमलावरों ने मचाया कोहराम, 3 लड़ाकू विमानों को जलाया, 3 आतंकी मारे गए

बहुत हो गया. इजरायल लगभग एक साल से इस असहनीय स्थिति को सहन कर रहा है.

हिजबुल्लाह और इजरायल के बीच ये संघर्ष लंबे समय से चले आ रहे भू-राजनीतिक और क्षेत्रीय तनाव को लेकर है जो पिछले साल इजरायल के गाजा में व्यापक सैन्य अभियान शुरू करने के बाद और भी तीव्र हो गया है.

बता दें, 18 सितंबर को वॉकी-टॉकी के जरिए हिजबुल्लाह के सदस्यों को निशाना बनाया गया था. इन हमलों में 39 लोगों की मौत हो गई थी, जबकि 3000 से ज्यादा लोग घायल हो गए. फिर 22 सितंबर को हिजबुल्लाह ने उत्तरी इजरायल में 200 से ज्यादा रॉकेट और ड्रोन दागे.

इसके बाद 23 सितंबर को लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इजरायली डिफेंस फोर्स के हमलों में 492 लोगों की मौत हो गई. जबकि 1600 से ज्यादा लोग घायल हुए. मरने वालों में 90 से ज्यादा महिलाएं और बच्चे शामिल हैं. इसे पिछले दो दशक का सबसे घातक हमला माना जा रहा है. न्यूज एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक इजरायली सेना ने हिजबुल्लाह के तकरीबन 1600 ठिकानों को निशाना बनाया.

See also  हाथियों का आतंक जारी: वन क्षेत्र के घरों में मचाई तबाही, जान बचाकर भागे ग्रामिण

Related Articles

Leave a Reply