छत्तीसगढ़रायपुर

सिग्नल तोड़कर आ रही ई रिक्शा को कार ने मारी टक्कर, महिला की मौत

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के भगत सिंह चौक में बड़ा हादसा हो गया। सिग्नल जम्प कर जा रहे ई रिक्शा को तेज रफ्तार से आ रही अल्टो कार ने ठोकर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और पैदल सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है। 

See also  परिक्रमा पथ या करोड़ों के खेल का रास्ता? प्रशासन बता रहा विकास की गाथा, किसान कर रहे जांच की मांग

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे रायपुर के भगत सिंह चौक में हादसा हो गया। सिग्नल जम्प कर जा रहे ई रिक्शा को तेज रफ्तार से आ रही अल्टो कार ने ठोकर मार दी। हादसे में ई रिक्शा पलट गया और पैदल सड़क पार कर रही महिला उसकी चपेट में आ गई। आसपास मौजूद लोग महिला की मदद के लिए दौड़े। उन्होंने महिला को अस्पताल पहुंचाया। वहीं कार सवार मौके पाकर फरार हो गया।

See also  रायपुर पहुंचे लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला : आचार्य पदारोहण महोत्सव समेत कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

इलाज के दौरान महिला ने तोड़ा दम 

इधर महिला की हालत काफी गंभीर थी और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने कार सवार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और उसकी तलाश में जुट गई है। वहीं महिला की शिनाख्ती की जा रही है जिससे उसके परिजनों को सूचना दी जा सके।

See also  पत्नी रूठी तो पति ने उठाया खौफनाक कदम : घर लौटकर दो बच्चों के साथ जहर खाकर दी जान

Related Articles

Leave a Reply