कोरबा

युवती से दुष्कर्म कर फरार आरोपी बिहार से गिरफ्तार…..गर्लफ्रेंड प्रेग्नेंट हुई तो बिहार भाग गया था आरोपी

कोरबा

यहां एक युवक ने पहले एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसाया फिर शादी का झांसा देकर बार-बार शारीरिक संबंध बनाता रहा। जब युवती गर्भवती हो गई तो वो भाग गया। युवती ने पिछले महीने ही एक बच्चे को भी जन्म दिया है। मामले में शिकायत होने के 2 महीने बाद पुलिस ने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

इस मामले को लेकर पीड़िता ने 2 महीने पहले 14 जून को जिले के पाली थाना में केस दर्ज कराया था। उसने बताया था कि मोहम्मद इम्तियाज़ ने उससे शादी का वादा किया था और बार-बार संबंध बनाता रहा था। इसके चलते पीड़िता गर्भवती हो गई थी। जब उसने ये बात इम्तियाज को बताई तो वो असहज हो गया था। इसके बाद वो मौका पाकर फरार हो गया। पीड़िता ने उससे कई बार संपर्क करने की भी कोशिश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। इसी बात से परेशान होकर उसने केस दर्ज कराया है।

पुलिस आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर कोरबा ले आई है।
पुलिस आरोपी को बिहार से गिरफ्तार कर कोरबा ले आई है।

पूरे मामले में शिकायत के बाद आरोपी युवक की तलाश कर रही थी। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी बिहार के अपने गांव में छिपा हुआ है। इसके बाद पुलिस ने एक विशेष टीम का गठन किया और आरोपी के गृह ग्राम शाकुंड, जिला भागलपुर भेजा गया। बताया गया है कि दोनों के पीछे काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था।

इस मामले में पाली टीआई पौरुष पुर्रे ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसके खिलाफ विधिवत कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। हमने आरोपी को बिहार से गिरफ्तार किया है।

Related Articles

Leave a Reply