देश

बैंकॉक: स्कूल बस में लगी आग, छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत

बैंकॉक

बैंकॉक में एक स्कूल बस हादसे का शिकार हो गई. जिसमें छात्रों सहित 25 लोगों की जलकर मौत हो गई. यहां एक स्कूल बस में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया. परिवहन मंत्री सूर्या जुंगरुंगरुंगकिट ने बताया कि मंगलवार को बस केंद्रीय उथाई थानी प्रांत से स्कूल टूर के लिए अयुथया जा रही थी. दोपहर के समय जब बस राजधानी के उत्तरी उपनगर पथुम थानी प्रांत से गुजर रही थी, तभी उसमें आग लग गई.

बढ़ सकती है मृतकों की संख्या

गृह मंत्री अनुतिन चार्नविराकुल ने कहा कि हादसे की भयावहता को देखते हुए मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है. हालांकि, जीवित बचे लोगों की संख्या के आधार पर 25 लोगों के मारे जाने की आशंका है. हादसे के काफी देर बाद तक बस इतनी गर्म थी कि सुरक्षाकर्मियों को उसमें दाखिल होने में परेशानी का सामना करना पड़ा.

See also  कोटा में एक और छात्रा ने की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा- 'पापा मैं JEE नहीं कर सकती…'

पीड़ित परिवारों को मिलेगा मुआवजा

प्रधानमंत्री पैतोंगटार्न शिनावात्रा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार घायलों के इलाज में खर्च होने वाली राशि की व्यवस्था करेगी और पीड़ितों के परिवारों को मुआवजा भी दिया जाएगा. सोशल मीडिया पर बस हादसे के कई फोटो सामने आये हैं, जिसमें पूरी बस को आग में घिरा हुआ दिखाया जा रहा है. सड़क पर खड़ी बस से काले धुएं का गुबार निकल रहा है.

टायर फटने के कारण हुआ हादसा

घटनास्थल पर मौजूद एक बचावकर्मी ने सूर्या को बताया कि आग संभवतः एक टायर के फटने और बस के सड़क अवरोधक से टकराने के बाद आग लगी. बचाव ग्रुप के होंगसाकुल खलोंग लुआंग 21 ने अपने फेसबुक पेज पर पोस्ट किया कि उन्हें बस में कम से कम 10 शव मिले हैं.

See also  शहीद कमांडेंट विप्लव त्रिपाठी को अंतिम विदाई देने उमड़ा शहर, सांसद, मंत्री, विधायक भी पहुंचे

Related Articles

Leave a Reply