कोरबाछत्तीसगढ़

ये कैसी ममता; मां ने दो बच्चों के साथ पी लिया जहर, एक मासूम की मौत, मां और पुत्री की हालत गंभीर

कोरबा: बांकीमोंगरा थाना क्षेत्र में एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर आप भी सन्न रह जाएंगे, यहां चाकाबुड़ा कसाईपाली क्षेत्र में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। घटना में चार वर्षीय मासूम शिवम की जहां मौत हो गई, वहीं सात वर्षीरू पुत्री शिवानी और मां संगीता की स्थिती गंभीर बनी हुई है, जिनका उपचार अस्पताल में जारी है।

कोरबा के चाकाबुड़ा कसाईपाली ईलाके में उस वक्त अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई, जब लोगों को पता चला कि एक मां ने अपने दो बच्चों के साथ जहर का सेवन कर लिया। बच्चों के चीखने और रोने की आवाज सुनाई दी तब आसपास के लोग हरकत में आए और तीनों को अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां चार वर्षीय मासूम पुत्र शिवम की मौत हो गई, वहीं सात वर्षीय पुत्री शिवानी और मां संगीता की हालत गंभीर बनी हुई है। शिवानी का उपचार कोरबा के एक निजी अस्पताल में चल रहा है, वहीं मां को उपचार के लिए कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती किया गया है।

See also  बकरी चोरी के शक में भीड़ ने युवक की पीट-पीटकर कर दी बेरहमी से हत्या

जिस वक्त यह घटनाक्रम हुआ उस वक्त महिला का पति घर से बाहर गया हुआ था। पूछताछ के दौरान बात पता चली है,कि संगीता काफी गुस्से वाली थी और आक्रोश में आकर ही उसके द्वारा यह कदम उठाया गया है। हालांकि महिला ने क्या सोचकर खुद के साथ दोनों बच्चों को जहर खिला दिया इस बात का पता अब तक नहीं चल सका है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply