छत्तीसगढ़

बीजेपी विधायक पुन्नूलाल मोहले फिसलकर गिरे:पैर और पसली पर आई चोटें, सदस्यता अभियान के लिए जनसंपर्क के दौरान हुआ हादसा

मुंगेली। छत्तीसगढ़ भाजपा के सबसे कद्दावर नेता और मुंगेली विधायक पुन्नूलाल मोहले सदस्यता अभियान के दौरान फिसलकर गिरने से जख्मी हो गए। उनके पैर और पसली पर चोटें आई हैं। वहीं, सीएम विष्णुदेव साय ने फोन पर विधायक मोहले का हालचाल जाना।

दरअसल, बुधवार को भाजपा की सदस्यता अभियान के तहत विधायक मोहले अपने क्षेत्र में जनसपंर्क पर निकले थे। इस दौरान वो मुंगेली के पुलपारा में फिसलकर गिर गए। जिससे उनके पैर और पसली में चोट आई है। विधायक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज किया गया।

See also  SI के बेटे की मौत : 5 दिन पहले डीजल और कबाड़ चोरों ने की थी पिटाई, समाज ने अंतिम संस्कार को लेकर रखी मांग

फिलहाल खतरे से बाहर हैं विधायक

जिसके बाद वो बेहतर इलाज के लिए बिलासपुर के अपोलो अस्पताल चले गए। फिलहाल वो खतरे से बाहर हैं। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में समर्थकों की भीड़ जुट गई है। कलेक्टर राहुल देव और एसपी भोजराज पटेल भी अस्पताल पहुंचे। बता दें कि, पुन्नूलाल मोहले तीन बार मंत्री और 4 बार सांसद रह चुके हैं। वे 7वीं बार विधायक चुने गए हैं।

See also  पेण्ड्री गांव में 19 वर्षीय युवक ने लगाई फांसी | आत्महत्या से गांव में सनसनी

Related Articles

Leave a Reply