देश

लड़के ने कमेंट किया, फिर करने लगा छेड़छाड़… लड़की ने लाठी से सबके सामने पीटा

शेखपुरा

बिहार के शेखपुरा जिले में एक मनचले को एक लड़की के ऊपर कमेंट करना और अश्लील इशारे करना भारी पड़ गया. लड़की ने न आव देखा और न ताव बस लाठी उठाकर मनचले की धुनाई कर दी. लड़की जब लड़के की धुनाई कर रही थी उस वक्त वहां पर स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए और वीडियो बनाने लगे. वीडियो में सुना जा सकता है कि लड़के की पिटाई के लिए लोग लड़की को प्रोत्साहित कर रहे हैं.

जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला शेखपुरा जिले के शेखोपुरा सराय थाना क्षेत्र का है. यह घटना महेश स्थान और नीमी गांव के बीच में घटी है. एक गांव की लडकियां बाजार में किसी काम से गयी थीं. काम करने के बाद जब दोनों लडकियां अपने गांव लौट रही थीं तभी पड़ोस के सुगिया गांव का एक मनचला मजनू लड़की का पीछा करने लगा. मनचला न केवल पीछा कर रहा था बल्कि लड़कियों पर कमेंट भी कर रहा था. जब लड़कियों ने कोई जवाब नहीं दिया तो लड़का उनके साथ छेड़खानी करने लगा.

See also  अब रत्नागिरी में नर्सिंग छात्रा से हैवानियत, घर जाने के लिए ऑटो लिया, ड्राइवर ने किया रेप

लड़का दोनों लड़कियों के ऊपर कमेंट तो कर ही रहा था, उसके बाद उसने अश्लील शब्दों का भी प्रयोग करना शुरू कर दिया. इस दौरान दोनों ही लड़कियां नीमी गांव तक पहुंच चुकी थी. इन लड़कियों में से एक लड़की ने पास में खड़े एक बुजुर्ग से सारी बात को कही.इस दौरान गांव के भी चंद लोग इकट्ठा हो गये. गांव के लोगों ने लड़की को एक लाठी दी और युवक की पिटाई करने को कहा. इसके बाद लड़की ने भी मनचले पर ताबड़तोड़ लाठी बरसा दीं. इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने घटना का वीडियो बना लिया. घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो गया. बताया जा रहा है कि यह पूरा मामला गुरुवार का है. मनचले युवक को पुलिस पकड़कर थाने ले गयी जहां दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद लड़के को छोड़ दिया गया.

See also  पत्नी की हत्या कर तीन दिन तक घर में शव छिपाए रखा, पड़ोसी को भनक तक नहीं लगने दी; ऐसे हुआ खुलासा

Related Articles

Leave a Reply