देश

रामलीला में हादसा, राम का किरदार निभा रहे शख्स की हार्ट अटैक से मौत

नई दिल्ली

दिल्ली के शाहदरा में रामलीला मंचन के दौरान भगवान राम का किरदार निभाने वाले शख्स की हार्ट अटैक से मौत हो गई. हादसे का वीडियो सामने आया है. रामलीला में अभिनय करते हुए अचानक उनके सीने में दर्द उठा और वह मंच के पीछे चले गए. इलाज के लिए उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनकी पहचाना विश्वकर्मा नगर निवासी सतीश कौशिक के रूप में हुई है. उनकी उम्र 45 साल थी. सुशील कौशिक प्रॉपर्टी डीलर थे.

नवरात्र के अवसर पर शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में रामलीला का मंचन चल रहा है. शनिवार की रात भी रामलीला का आयोजन किया जा रहा था, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे. सभी किरदार रामलीला मंच पर अपने अभिनय निभा रहे थे. भगवान राम का रोल सुशील कौशिक निभा रहे थे. डायलॉग बोलते समय अचानक उनके सीने में दर्द उठा और उनकी मौत हो गई.

See also  राजीव गांधी के हत्यारों की रिहाई : सुप्रीम कोर्ट के आदेश को चुनौती देगी कांग्रेस

भगवान राम के थे भक्त, निभाते थे रोल
दिल्ली के शाहदरा इलाके के विश्वकर्मा नगर में हुए हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मच गया. परिजनों के मुताबिक, सतीश कौशिक भगवान राम के भक्त थे. वह हर वर्ष रामलीला मंचन में भगवान राम का रोल निभाते थे. इस साल भी वह रामलीला में प्रभु राम का किरदार अदा कर रहे थे. शनिवार की रात जब वह डायलॉग बोल रहे थे तभी अचानक उनके सीने में दर्द उठा. जब सतीश कौशिक को दर्द उठा तो उन्होंने अपना हाथ सीने पर रख लिया. वह तेजी से मंच के पीछे पहुंचे. रामलीला कमेटी के लोग उन्हें तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे. वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. दिल्ली पुलिस ने बताया कि सतीश की हार्ट अटैक आने से मौत हुई है.

See also  अमेजन नदी में क्यों आया 121 वर्षों का सबसे बड़ा सूखा, लावा की तरह खौलने लगा पानी; 150 डॉल्फिनों की मौत

हादसे का वीडियो हो रहा वायरल
हादसे का वीडियो सामने आया है, जिसे रामलीला देखने आए किसी शख्स ने बनाया है. वीडियो में सतीश कौशिक भगवान राम का किरदार निभाते दिख रहे हैं. वीडियो 29 सेकेंड का है. उसमें रामलीला मंच सजा हुआ है. भगवान राम का किरदार निभा रहे सतीश पहले टहलते हैं. उसके बाद वह घुटनों के बल बैठकर हाथ जोड़ते नजर आते हैं. जैसे ही वह डायलॉग बोलते हैं तभी वह अपने सीने पर हाथ रख लेते हैं. पहले वह सीने को दबाने की कोशिश करते हैं, फिर वह तेजी से मंच के पीछे चले जाते हैं.

Related Articles

Leave a Reply