छत्तीसगढ़

शेयर मार्केट के नाम पर मनोज अग्रवाल से हुई 33 लाख की ठगी, FIR कराया दर्ज

रायपुर. छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर एक बड़े धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. मोवा इलाके के निवासी मनोज कुमार और उनकी पत्नी शैलजा अग्रवाल ने फर्जी SBI सिक्योरिटीज और IBHK के खिलाफ पंडरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है. दंपति का आरोप है कि सोशल मीडिया (Social Media) और व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए उन्हें शेयर मार्केट में मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर कुल 32.80 लाख रुपये ठग लिए गए. इसके साथ ही उनके बैंक खातों में अनाधिकृत रूप से 2.75 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए, जिसके चलते उनके खाते फ्रीज कर दिए गए हैं.

कैसे शुरू हुई ठगी?

मनोज कुमार ने पुलिस को बताया कि उनके व्हाट्सएप नंबर पर SBI सिक्योरिटीज और IBHKR Z33-ORIGIN CAPITAL INCREASE PLAN के नाम से दो नंबरों से संपर्क किया गया. इन नंबरों के जरिए उन्हें एक व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा गया, जिसमें पहले से कई लोग शामिल थे. ग्रुप में शेयर मार्केट में निवेश से भारी मुनाफे का दावा किया जा रहा था. विश्वास जीतने के लिए 7 अक्टूबर 2024 को मनोज की पत्नी के HDFC बैंक खाते से 2 लाख रुपये का निवेश करवाया गया. इसके बाद 10 अक्टूबर को उनके खाते में 2.75 लाख रुपये मुनाफे के साथ जमा कराए गए, जिससे दंपति का भरोसा और बढ़ गया.

See also  स्कूलों के प्रार्थना सभा में गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, विद्यार्थियों की दिनचर्या में शामिल हुआ अखबार वाचन

32.80 लाख रुपये का हुआ ट्रांसफर

इसके बाद 3 अक्टूबर से 15 अक्टूबर 2024 के बीच मनोज और उनकी पत्नी ने अपने HDFC और ICICI बैंक खातों से कई ट्रांजेक्शन किए. इनमें बंधन बैंक, यूको बैंक और अन्य खातों में कुल 32.80 लाख रुपये ट्रांसफर किए गए.

  • किस बैंक से कितने पैसे किए ट्रांसफर ?
    HDFC बैंक (मनोज कुमार): बंधन बैंक, यूको बैंक और रोहतास इलेक्ट्रिसिटी के खातों में 21.20 लाख रुपये.
  • ICICI बैंक (मनोज कुमार HUF): बंधन बैंक और यूको बैंक में 7 लाख और 3 लाख रुपये.
  • HDFC बैंक (शैलजा अग्रवाल): यूको बैंक में 1.10 लाख रुपये.
See also  दहेज की आग ने ली नवविवाहिता की जान, पति सहित सास-ससुर गिरफ्तार

बैंक खाते फ्रीज, ठगी का खुलासा

ट्रांजेक्शन के बाद जब खातों में कोई लेन-देन नहीं हुआ, तो दंपति ने बैंक से संपर्क किया. तब पता चला कि उनके खातों में 2.75 लाख रुपये फर्जी खातों से ट्रांसफर किए गए थे, जिसके चलते बैंक ने उनके खाते फ्रीज कर दिए. मनोज ने इसकी शिकायत साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन, थ्रिसूर (केरल) में भी दर्ज कराई और सभी जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराए. उन्होंने 10 दिसंबर 2024 को केरल पुलिस को मेल कर खाते अनफ्रीज करने की गुहार लगाई, क्योंकि उनके खातों से लोन और सैलरी का लेन-देन होता है. लेकिन अभी तक कोई राहत नहीं मिली है.

See also  पिकअप की टक्कर से युवक की मौत, हादसे के बाद परिजनों और भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने किया चक्काजाम

अब रायपुर पुलिस ने दर्ज की FIR, जांच शुरू

मनोज कुमार की शिकायत पर पंडरी थाने में धारा 318(4) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ने प्रारंभिक जांच शुरू कर दी है और फर्जी SBI सिक्योरिटीज और IBHK के पीछे शामिल लोगों की तलाश कर रही है. शिकायत में मांग की गई है कि ठगी की राशि वापस दिलाने और फ्रीज खातों को अनफ्रीज करने के लिए त्वरित कार्रवाई की जाए.

Related Articles

Leave a Reply