देश

पार्टी के बीच वार्डन ने खटखटाया गेट, लॉ स्टूडेंट बालकनी में छिपा, चौथी मंजिल से गिरा, मौत

राजस्थान

पार्टी करना कोई क्राइम तो नहीं, लेकिन वार्डन के आने की खबर सुनकर एक छात्र कमरे के सामने की बालकनी में जाकर छिप गया और संतुलन खोने से वो नीचे गिर गया. इस हादसे में लॉ स्टूडेंट की मौके पर मौत हो गई. घटना है मध्य प्रदेश के भोपाल की, जहां राजस्थान का रहने वाला एक युवक, प्राइवेट होटल में अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था. पार्टी के दौरान ही वहां पर वार्डन के आने की सूचना मिली तो छात्र ने कमरे की खिड़की खोली और बालकनी में जाकर छिप गया. बालकनी में छिपने के दौरान ही उसका संतुलन बिगड़ा और वो जाकर नीचे गिर गया.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

राजस्थान के पालि का रहने वाला तुषार एक होनहार स्टूडेंट था. वो गुजरात की नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी में ला फर्स्ट ईयर की पढ़ाई कर रहा था. यूनिवर्सिटी की तरफ से भोपाल में एक इवेंट का आयोजन किया गया था. स्पोर्ट्स इवेंट में उसकी टीम और वार्ड भी गए हुए थे. इस इवेंट में पार्टिसिपेट करने के दौरान ये सभी होटल ब्लू ओसिस में रुके हुए थे. होटल में तुषार अपने कुछ दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था. इस दौरान कमरे में कुछ लड़कियां भी मौजूद थीं. होटल में हो रही पार्टी के बारे में टीम के साथ आए वार्डन को भी पता चला उसने होटल का दवाजा खटखटाया तो तुषार कमरे की खिड़की से निकलकर बालकनी में जाकर छिप गया.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

एम्स में कराया भर्ती
बालकनी से गिरने के बाद तुषार मौके पर ही बेहोश हो गया. उसकी हालत को देखते हुए आनन-फानन में एम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया. वहां चेक-अप के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. इस घटना की सूचना तुषार के घरवालों को दी गई. बेटे की मौत के बारे में जानकर पूरे घर में मातम का माहौल पसरा हुआ है.

See also  सरकार ने 16 दवाओं पर लगाया तत्काल बैन, कहीं आप भी तो नहीं खा रहे ये मेडिसिन?

बालकनी की सीढ़ियों से फिसल गया तुषार
तुषार वार्डन को देखकर बालकनी की तरफ जाकर छिप तो गया, लेकिन वहां बनी हुई सीढ़ी के कारण वो बालकनी के एंगल में जाकर फंस गया और अपने वजन को नहीं संभाल पाया. इसके पहले कि कोई उसे बचाता, तब तक तुषार वहां गिर गया और उसकी मौत हो गई.

Related Articles

Leave a Reply