देश

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, टायर फटने से डिवाइडर से टकराई कार, पान मसाला कंपनी के मालिक की पत्नी की मौत

आगरा

उत्तर प्रदेश के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे पर कानपुर के सुप्रसिद्ध केसर पान मसाला कंपनी के मालिक हरीश मखीजा की पत्नी प्रीति मखीजा की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई. इन्हीं के साथ शराब कारोबारी तिलक राज शर्मा की पत्नी और गाड़ी का ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. केसर पान मसाला के मालिक हरीश मखीजा अपनी पत्नी और तिलक राज शर्मा और दीपक कोठरी के साथ अलग-अलग गाड़ियों से कानपुर से आगरा निजी समारोह में शामिल होने जा रहे थे.

करहल के आगरा-लखनऊ -एक्सप्रेस वे किलोमीटर 79 के पास गाड़ी का टायर फटने से किया करनेवाल पलट गई और डिवाइडर से जाकर टकरा गई. घटना की सूचना पर यूपीडा की एंबुलेंस और कर्मचारियों ने पुलिस को सूचना दी गई. घायलों को सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया. उनके ड्राइवर और तिलक शर्मा की पत्नी को इलाज के लिए ट्रामा सेंटर में भर्ती कर लिया.

See also  हिज्बुल्लाह के नए चीफ हाशिम सफीद्दीन की कहानी, जिसने नसरल्लाह से कहा था- हमारा इतिहास, हमारी बंदूकें आपके साथ…

डिवाइडर से जाकर टकराई कार
शुक्रवार शाम करीब 6 बजे आगरा-लखनऊ-एक्सप्रेस-वे के किलोमीटर 79 पर कानपुर से आगरा की ओर जा रही कीया करनेवाल कार अचानक टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई. हादसे में प्रीती मखीजा कार से बाहर जा गिरी. इस कारण उनकी मौत हो गई. वहीं कार में सवार अन्य दो लोग घायल हो गए हैं. मौके पर पहुंची यूपीडा की एंबुलेंस ने घायलों को उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय के इमरजेंसी ट्रामा सेंटर में ले गई, जहां परीक्षण के बाद डाक्टरों ने प्रीति मखीजा को मृत घोषित कर दिया. वहीं दीप्ति कोठरी और मखीजा का ड्राइवर अनुराग गंभीर रूप से घायल हो गईं. इनके साथ कार में शराब कारोबारी की पत्नी बाल-बाल बची.

कानपुर के उद्योगपति केसर पान मसाला हरीश मखीजा, आरती लिकर इंडस्ट्रीज के मालिक तिलक राज शर्मा और दीपक कोठरी की पत्नी के परिवार के लोग अलग-अलग कारों से आगरा में एक निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रहे थे. शुक्रवार की शाम करीब 6 बजे मैनपुरी जिले के करहल थाना क्षेत्र के मीठेपुर आगरा लखनऊ एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 79 पर अचानक कार का टायर फटने से कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराते हुए पलट गई.

See also  'शारीरिक संबंध बनाना है तो देने पड़ेंगे 5000, आत्महत्या की धमकी…',पत्नी की डिमांड से परेशान पति ने उठाया ये कदम

हादसे में तीन लोग घायल हो गए. घायलों में कार चालक 35 साल के अनुराग रावत पुत्र रामस्वरूप निवासी खलासी लाइन कानपुर व 55 साल की प्रीति मखीजा, और 54 साल की दीप्ति कोठारी, स्वरूप नगर कानपुर कार में सवार थी. जिसमें इलाज के दौरान सैफई चिकित्सा विश्वविद्यालय में प्रीति मखीजा की मौत हो गई. सूचना मिलने पर विश्वविद्यालय के प्रति, कुलपति प्रोफेसर डॉ रमाकांत यादव, एव एसडीम कौशल कुमार घायलों को बेहतर इलाज दिलाने की बात की.

कानपुर में ले जाया गया शव
घटना के बाद देर रात तक इटावा जिला मुख्यालय पर प्रीती मखीजा का पोस्टमार्टम किया गया. जिसके बाद परिवार उनका शव करीब 12 बजे यहां से लेकर रवाना हो गया. पोस्टमार्टम पर पहुंचे बीजेपी के पूर्व जिलाध्यक्ष आलोक गुप्ता ने बताया कि विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना के करीबी परिवार है. शाम को हादसे की सूचना मिली थी.

See also  उदयपुर: पिता करता था गलत हरकतें, बेटी ने दे दी सुपारी… बॉयफ्रेंड ने मार डाला

प्रीति के पुत्र पीयूष मखीजा ने बताया कि कार का टायर फट गया था. बारिश तेज थी, जिस कारण गाड़ी डिवाइडर से टकरा पलट गई. जिससे ये हादसा घटित हो गया. मृतक प्रीति मखीजा का देर रात इटावा में पोस्टमार्टम होने के बाद घरवाले शव लेकर कानपुर के लिए रवाना हुए. घायल ड्राइवर और शराब व्यापारी की पत्नी का उपचार सैफई मेडिकल में किया जा रहा था, लेकिन रात में ही उनको भी कानपुर लेकर रवाना हो गए. घटना की सूचना पर कानपुर के बड़े-बड़े उद्योगपति विधायक अजय कपूर भी सैफई मेडिकल पहुंचे थे.

Related Articles

Leave a Reply