छत्तीसगढ़बिलासपुर

केंद्रीय जेल में 4 कैदियों की मौत के बाद हड़कंप, कलेक्टर ने दिए विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाने के निर्देश, सभी बंदियों का होगा स्वास्थ्य परीक्षण

बिलासपुर। बिलासपुर केंद्रीय जेल के अंदर हाल ही में हुई चार कैदियों की संदिग्ध मौत के बाद प्रशासन पूरी तरह हरकत में आ गया है, जिसके चलते गंभीर हालात को देखते हुए कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जेल परिसर में तुरंत एक विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित करने के सख्त निर्देश जारी किए हैं। इस उच्च स्तरीय निर्देश के तहत जेल में बंद सभी कैदियों का अनिवार्य रूप से स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा।

ताकि किसी भी गंभीर बीमारी या स्वास्थ्य समस्या का समय रहते पता लगाया जा सके। इसके साथ ही, कैदियों में दिल की बीमारियों के बढ़ते जोखिम को देखते हुए विशेष तौर पर हृदय संबंधी जांच के लिए ईसीजी मशीन की व्यवस्था करने के भी स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं, जिससे भविष्य में ऐसी किसी भी अनहोनी या स्वास्थ्य संबंधी लापरवाही को पूरी तरह से रोका जा सके।

See also  मदिरा प्रेमियों के लिए बुरी खबर, छत्तीसगढ़ में इस दिन बंद रहेगी सभी शराब दुकानें

Related Articles

Leave a Reply