छत्तीसगढ़

स्पंज फैक्ट्री के विरोध में सड़क पर उतरे ग्रामीण, जिला प्रशासन में मचा हड़कंप

बेमेतरा. जिले के गांव सरदा में स्पंज फैक्ट्री के निर्माण के खिलाफ ग्रामीणों का प्रदर्शन एक बार फिर उग्र हो गया है. क्षेत्र में लगातार विरोध के चलते माहौल गरमाया हुआ है, जिसे देखते हुे जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है. आज, 15 से 20 गांवों के ग्रामीणों ने एक बार फिर टेंट लगाकर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शनकारियों को रोकने के लिए जिला प्रशासन और पुलिस ने पहले ही तैयारी कर ली थी. भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था. विरोध प्रदर्शन आज दिनभर चला.

दरअसल, स्पंज फैक्ट्री के निर्माण कार्य शुरू होने के साथ ही ग्रामीणों ने इसका विरोध करना शुरू कर दिया था. क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों में इसे लेकर काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि इस फैक्ट्री के कारण उनकी फसलों पर बुरा असर पड़ेगा, जिससे खेती पूरी तरह से प्रभावित हो जाएगी और आम जनजीवन भी प्रभावित होगा. इसके साथ ही, वे चिंतित हैं कि फैक्ट्री से निकलने वाला प्रदूषण स्वास्थ्य समस्याओं का कारण बन सकता है.

See also  जशपुर धान खरीदी घोटाला: 6.55 करोड़ की अनियमितता का मास्टरमाइंड समिति प्रबंधक जयप्रकाश साहू गिरफ्तार

Related Articles

Leave a Reply